---Advertisement---

Khel Khel Mein स्टार Akshay Kumar और फरदीन खान की हुई इस एक्टर से मुलाकात, तीनों की धमाचौकड़ी देख फैंस ने की ये मांग

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की हुई फरदीन खान और रितेश देशमुख के साथ मुलाकात तो नजारा देखने के बाद हर फैन की अटक गई सांसे, फूल टू हुआ धमाल, सोशल मीडिया पर वीडियो फिलहाल चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2024 7:30 अपराह्न

Akshay Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar: अक्षय कुमार फिलहाल अपनी फिल्म ‘खेल खेल में‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ लंबे समय के बाद फरदीन खान वापसी कर रहे हैं लेकिन इस सब के बीच अक्षय और फरदीन की मुलाकात हुई ‘हे बेबी’ के एक और एक्टर के साथ। ऐसे में तीनों का तड़का लगा तो है तिकड़ी ने मिलकर सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है। अक्षय ने इसकी झलक खुद फैंस को दिखाई है। इस वीडियो में उनकी धमाचौकड़ी देखने के बाद फैंस उन पर प्यार लुटाने को मजबूर हो गए और ये तीनों स्टार्स चर्चा में है। खेल-खेल में स्टार्स की मुलाकात बिग बॉस मराठी सीजन 5 के होस्ट रितेश देशमुख के साथ हुई। आइए देखते हैं वीडियो।

Akshay Kumar ने कहीं ये बात

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसे शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, “जब हे बेबी की मुलाकात ‘हौली हौली’ से होती है। हमें यह खेल खेल में बहुत मजा आया। अब आप लोग अपने दोस्तों के साथ हौली हौली पर अपनी रील बनाएं हमारे साथ शेयर करें और हम सबसे अच्छी रील फिर से शेयर करेंगे खेल-खेल में 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होगी।” तीनों की मस्ती और डांस के साथ-साथ अंदाज देखने के बाद आप दीवाने हो जाएंगे क्योंकि ये साथ में जबरदस्त धमाल मचा रहे हैं।

इन स्टार्स को साथ देख फैंस ने की सिक्वल की मांग

इस वीडियो में सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है और फैंस इस जमकर पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर यह जोड़ी एक बार फिर सिनेमाघरों में आती है तो तबाही मचनी तो लाजमी है और कुछ लोग हे बेबी सिक्वल की भी मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मेकर्स को इन तीनों को एक साथ लाने की जरूरत है तो एक ने कहा यह है तबाही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026