---Advertisement---

भूत बंगला के बाद इस एक्ट्रेस संग नई फिल्म के लिए केरल चले Akshay Kumar, चौथी बार क्या साबित हो पाएंगी लकी

Akshay Kumar: अनीस बज्मी की फिल्म से एक बार फिर लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। आइए जानते हैं कि वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स की एक्साइटमेंट किस हद तक बढ़ी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 23, 2026 4:13 अपराह्न

Akshay Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar: प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला से लोगों के बीच चर्चा में खिलाड़ी कुमार बने हुए हैं। वहीं इस इस सबके बीच फिलहाल फिल्म रिलीज को एक हफ्ते भी नहीं हुए हैं और अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी में जुट चुके हैं। यह इसलिए भी खास होने वाली है क्योंकि इस बार वह जिस एक्ट्रेस के साथ हाथ मिला रहे हैं उनके साथ वह पहले भी 3 फिल्मों में काम कर चुके हैं। चौथी दफा क्या एक बार फिर दोनों की जोड़ी लकी साबित होने वाली है। अनीस बज्मी की फिल्म को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म था और इस पर अब अक्षय कुमार ने लेटेस्ट अपडेट दी है।

Akshay Kumar ने विद्या बालन को लेकर क्या कहा

विद्या बालन के साथ केरल रवाना हो रहे अक्षय कुमार ने प्राइवेट जेट के एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को इसकी झलक दिखाई है जिसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अगला पड़ाव ईश्वर का अपना देश जादुई केरल की ओर अगली फिल्म हमेशा की तरह शानदार विद्या बालन के साथ। मेरी चौथी फ़िल्में और मुझे उम्मीद है कि हमारी जोड़ी का यह गुड लक आगे भी बना रहेगा।”

कब कब साथ धमाल मचा चुके हैं अक्षय कुमार और विद्या बालन

वहीं इस वीडियो और जानकारी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस क्रेजी नजर आ रहे हैं। जहां केरल में शूटिंग को लेकर लोगों की दीवानगी देखी जा रही है तो वहीं इस सबके बीच कुछ लोग एक्शन मूवी करने की सलाह दे रहे हैं। वहीं फैंसी प्राइम एरा की वापसी बताकर पहले ही ब्लॉकबस्टर बता चुके हैं। जहां तक बात करें विद्या बालन और अक्षय कुमार की जोड़ी की तो इससे पहले वे भूल भुलैया, हे बेबी में साथ नजर आए थे जो 2007 में रिलीज हुई थी। उसके बाद उन्हें मिशन मंगल में भी साथ में पसंद किया गया और अब उनकी यह चौथी फिल्म है।

जहां तक बात करें अक्षय कुमार और अनीस बज्मी के साथ विद्या बालन की इस फिल्म की तो कहा जा रहा है कि यह कॉमेडी ड्रामा होने वाली है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026