---Advertisement---

Akshay Kumar: 30-32 साल से हम…’ क्या Paresh Rawal की दगाबाजी से टूटा Housefull 5 एक्टर का दिल! गंभीर मामला बताकर Hera Pheri 3 पर लटकाई कोर्ट की तलवार

Akshay Kumar: हेरा फेरी 3 विवाद और परेश रावल को लेकर अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा कहा जो अब चर्चा में है। हाउसफुल 5 एक्टर सुर्खियों में आ गए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो लोगों को कर रहा है हैरान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2025 6:50 अपराह्न

Akshay Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Akshay Kumar: एक तरफ अक्षय कुमार अपनी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर चर्चा में है तो दूसरी तरफ हेरा फेरी 3 विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं इस सबके बीच अब Akshay Kumar ने इस पर रिएक्ट किया है और बताया कि मामला गंभीर हो चुका है। उनके चेहरे पर परेश रावल को लेकर दुख और उनकी नाराजगी साफ नजर आ रही है। प्रोमो वीडियो शूट करने के साथ साइनिंग अमाउंट Paresh Rawal ले चुके थे लेकिन बावजूद इसके उन्होंने बिना टीम को जानकारी दिए हेरा फेरी 3 छोड़ने का फैसला लिया। इस पर अक्षय कुमार उन्हें लीगल तरीके से डील करने की कोशिश में हैं।

परेश रावल को लेकर इशारों इशारों में Akshay Kumar ने की बात

हाउसफुल 5 ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है लेकिन इशारों इशारों में बात करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने Paresh Rawal को लेकर कोई भी वाक्या साफ-साफ नहीं कहा लेकिन उन्होंने यह कहा कि “अपने को स्टार के लिए मैं किसी भी बेवकूफी की बातें सुनना नहीं चाहता हूं ना ही पसंद करता हूं। यह बिल्कुल भी सही नहीं है। हम 30-32 साल से एक दूसरे को जानते हैं और हमने साथ में काम किया है। हम बहुत अच्छे दोस्त भी रहे हैं वह बहुत अच्छे एक्टर हैं जिन्हें मैं पसंद करता हूं। जो कुछ भी है मैं नहीं मानता कि यह वह जगह है जहां मैं इस बारे में बात करूं।”

अक्षय कुमार ने Paresh Rawal मामले को कहा सीरियस

Akshay Kumar परेश रावल को लेकर बात करते हुए हेरा फेरी 3 कंट्रोवर्सी पर बहुत कुछ कह दिया। उन्होंने कहा जो कुछ भी हुआ है वह बहुत गलत है और सीरियस मैटर है। अब उसे कोर्ट में ही हैंडल किया जा सकता है। वही सही जगह है यहां कुछ भी बोलना सही नहीं समझता और मुझे नहीं लगता कि इस बारे में मुझे और भी कुछ कहना चाहिए।

हेरा फेरी 3 विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अक्षय कुमार के लीगल नोटिस को लेकर परेश रावल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जवाब दिया था और कहा था कि वकील उनसे निपटेंगे। हालांकि हेरा फेरी 3 फिल्म का क्या होगा और इस विवाद का अंजाम क्या होगा इस पर लोगों की नजरे बनी हुई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Bijnor Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Toxic

अप्रैल 15, 2026