---Advertisement---

Akshaye Khanna की कहानी खत्म कर क्या मेकर्स लेंगे रिस्क, धुरंधर 2 के ट्विस्ट को लेकर प्लानिंग का हुआ खुलासा

Akshaye Khanna: आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली धुरंधर 2 में क्या सबके चहेते अक्षय खन्ना की वापसी हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में लेटेस्ट रिपोर्ट में ऐसा क्या कहा गया जो फैंस को एक्साइटेड कर सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 14, 2026 5:55 अपराह्न

Akshaye Khanna
Follow Us
---Advertisement---

Akshaye Khanna: एक तरफ धुरंधर अपनी धाकड़ कमाई से हर दिन चर्चा में बनी हुई है। लगातार 40 दिन तक बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली धुरंधर को लेकर कहा जा रहा है कि यह 1262 करोड़ से ज्यादा की बिजनेस कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ धुरंधर को लेकर भी लगातार खबरें आ रही है। हालांकि इस सब के बीच यह भी सच है कि रणवीर सिंह के अलावा अगर फिल्म में किसी एक्टर ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी है तो वह अक्षय खन्ना है। धुरंधर के अंत में उनकी मौत हो जाती है जिसके बाद फैंस इसे लेकर परेशान है कि आखिर धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना नजर आएंगे या नहीं।

धुरंधर 2 में हो सकती है Akshaye Khanna की वापसी

यह सच है कि अक्षय खन्ना धुरंधर से एक बार फिर फैंस के बीच धमाकेदार वापसी कर चुके हैं। उनके एक्सप्रेशन से लेकर एक्टिंग तक को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स क्या उनके कैरेक्टर को वापस लेंगे इस पर चर्चा लंबे समय से बनी हुई है लेकिन अब सूत्रों की माने तो मेकर्स ने इसका एक नया इलाज ढूंढ लिया है। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना की भी वापसी हो सकती है। यह सच है कि रहमान डकैत का फिल्म में होना निश्चित तौर पर इसे हाइप देता है।

अक्षय खन्ना की शूटिंग को लेकर क्या है अपडेट

रिपोर्ट की माने तो कहा जा रहा है कि धुरंधर 2 के लिए एक हफ्ते की शूटिंग अक्षय खन्ना करने वाले हैं और मेकर्स इसकी कहानी को रिवर्स मोड पर ले जाएंगे। जहां रहमान डकैती के पीछे की कहानी को दिखाया जाएगा और इसे इस तरह से मोड़ा जाएगा जिससे की कहानी टूटी हुई प्रतीत नहीं होगी। यह सच है कि अक्षय खन्ना की पापुलैरिटी हो या फिर उनका डांस स्टेप वायरल होना निश्चित तौर पर धुरंधर 2 में काफी कारगर साबित हो सकता है लेकिन आधिकारिक पुष्टि का इंतजार रहने वाला है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली धुरंधर 2 19 मार्च 2026 को रिलीज हो सकती है। पहले पार्ट में रणवीर सिंह अक्षय खन्ना के अलावा संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे नजर आए थे लेकिन धुरंधर 2 में किन की वापसी होगी यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026