---Advertisement---

पति रणबीर कपूर को चीयर्स करने में सबसे आगे होती हैं Alia Bhatt, रामायण ट्रेलर पर इस तरह लुटाया प्यार

Alia Bhatt: रणबीर कपूर की फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद खुद को रोक नहीं सकी एक्ट्रेस, ऐसे में उन्होंने कुछ इस तरह से रिएक्ट किया जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जानिए क्या है डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2026 10:55 पूर्वाह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: बॉलीवुड के कुछ कपल्स ऐसे हैं जिनकी झलक मात्र देखने से फैंस इंप्रेस हो जाते हैं और वह अक्सर गोल सेट करने में कामयाब होते हैं। इसी लिस्ट में निश्चित तौर पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम शुमार है। एक दूसरे को सपोर्ट करने में यह स्टार कपल कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। इस सबके बीच नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म रामायण का ट्रेलर जारी किया गया। वहीं इसे देखने के बाद एक बार फिर पत्नी आलिया भट्ट पति के सपोर्ट में खड़ी हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक खास मैसेज शेयर करती दिखी।

रणबीर कपूर की रामायण ट्रेलर पर क्या बोली Alia Bhatt

इस बात का इंतजार फैंस कर रहे थे कि आखिर रणबीर कपूर की रामायण पर आलिया भट्ट किस तरह से रिएक्ट करती है क्योंकि अपने पति को प्रोत्साहित करने में वह कभी भी पीछे नहीं होती है। हर फिल्म को लेकर आज प्रतिक्रिया देती है अब रामायण के ट्रेलर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, “दिवाली 2026।” इसके साथ ही उन्होंने फैंस को यह खुशखबरी दे दी है कि फिल्म दिवाली पर रिलीज होने जा रही है।

रामायण फैंस के लिए मेकर्स की क्या है खास प्लानिंग

बीते दिन 4 मिनट 10 सेकंड का रामायण ट्रेलर जारी किया गया जो फिलहाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है जिसमें रणबीर कपूर राम के किरदार में तो यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। साई पल्लवी सीता बनी हुई दिखाई देगी। इस फिल्म के लिए सभी स्टार कास्ट ने काफी मेहनत की है और 4000 करोड़ के बजट में यह भारत की सबसे ज्यादा महंगी फिल्म बनी है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनने वाली यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। जहां पहला पार्ट दिवाली 2026 तो दूसरे पार्ट के लिए दिवाली 2027 का समय बताया जा रहा है।

 

वहीं आलिया भट्ट अपने मैसेज को लेकर चर्चा में आ गई है जो उन्होंने अपने पति के लिए कहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 11

नवम्बर 3, 2026