---Advertisement---

Ramayana Trailer: आदिपुरुष 2.0 कहने वालों के मुंह पर लगा तमाचा! सिनेमैटिक बवाल है यश और रणबीर कपूर की टक्कर, फैंस सिर्फ इस वजह से हुए नाराज

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर और यश पूरी तरह से राम और रावण के किरदार में धमाका करने के लिए तैयार है। ट्रेलर देखने के बाद निश्चित तौर पर फैंस क्रेजी हो गए हैं। दिवाली उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं होने वाली है। वहीं सबके बीच फैंस क्यों खफा दिख रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2026 10:47 पूर्वाह्न

Ramayana Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Ramayana Trailer: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण 4000 करोड़ के बजट में तैयार की गई है। पहली झलक को देखने के बाद जहां कुछ लोग इसे आदिपुरुष 2.0 बताने लगे थे। इस सबके बीच रामायण ट्रेलर ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दी है। सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देखकर ट्रोल करने वाले लोगों की बोलती बंद हो गई है। वहीं इस तक के बीच आखिर रामायण ट्रेलर में ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से फैंस नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं लोगों के बीच किस तरह बवाल काट रही है रणबीर कपूर और यश की टक्कर।

क्यों रामायण ट्रेलर है फैंस के लिए खास

4 मिनट 10 सेकंड के इस रामायण ट्रेलर में रणबीर कपूर राम और यश रावण के किरदार में छाए हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही साई पल्लवी को सीता और लक्ष्मण बने हुए रवि दुबे की झलक दिखाई गई है। मंथरा से लेकर कैकेयी बनी लारा दत्ता और दशरथ बने हुए अरुण गोविल फैंस के दिल में बस चुके हैं। हर एक सीन निश्चित तौर पर रामायण ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं फैंस के रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। अयोध्या कांड से लेकर वनवास और सीता हरण के साथ-साथ लड़ाई की झलक दिखाई गई है। वहीं रणबीर कपूर अंत में यह कहते हुए नजर आते हैं कि यह राम के युग का आरंभ है।

रामायण फैंस की मेकर्स से क्या है शिकायत

Ramayana Trailer
वहीं इस सबके बीच अगर फैंस की नाराजगी की बात करें तो रामायण ट्रेलर को देखकर यूजर्स ने यह सवाल उठाया है कि आखिर हनुमान की झलक क्यों नहीं दिखाई गई है। दरअसल सनी देओल इस 4000 करोड़ी फिल्म में भगवान हनुमान के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं कुछ लोगों का यह कहना है कि दूसरे ट्रेलर को और भी इंटरेस्टिंग बनाने के लिए मेकर्स ने सनी देओल के किरदार को बचाकर रखा है।

Ramayana Trailer कर रहा यूट्यूब पर ट्रेंड

नामित मल्होत्रा के प्रोडक्शन और नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली रामायण में राम के किरदार में रणबीर कपूर तो यश रावण बने हुए नजर आने वाले हैं। सनी देओल हनुमान तो साई पल्लवी सीता बनी दिखाई देने वाली है। फिलहाल यह मूवी ट्रेडिंग चार्ट में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। जहां लोगों का कहना है कि आदिपुरुष 2.0 नहीं यह सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है। फिल्म का पहला पार्ट 2026 में दिवाली पर रिलीज होगी।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026