---Advertisement---

रेड सी फिल्म फेस्टिवल से Alia Bhatt इन ग्लैमरस लुक्स से मचा रही गदर, कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Alia Bhatt: रेड सी फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह कहर बरपा रही हैं। दोनों लुक में उनका जबरदस्त अंदाज देखने लायक है और फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। आलिया भट्ट अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज से सुर्खियों में आ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 8, 2023 10:48 पूर्वाह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: निश्चित तौर पर अगर बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम शामिल है। यह बात सच है कि आलिया अपने फैशन सेंस और स्टाइल से लोगों को हर बार हैरान कर देती है और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल रेड सी फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट का दो लुक सामने आया है जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। कहने में दो राय नहीं है कि अपने इस दोनों अंदाज में आलिया लोगों के दिलों पर कहर बरपाने में कामयाब हुई है। डे में जहां वह बला की खूबसूरत नजर आ रही है वहीं दूसरी तरफ रेड कार्पेट पर उनका जलवा बरकरार रहा। आइए देखते हैं क्या है लुक में खास।

नो एक्सेसरीज लुक में छा गई आलिया

आलिया भट्ट ने अपने दे लुक को इंस्टाग्राम से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मुस्कुराओ, चमक, सऊदी।” वेज कलर के इस गाउन में आलिया की खूबसूरती देखने लायक है। पीछे से फ्लोर कट यह गाउन बॉडीकॉन स्टाइल में है जिसमें कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करती हुई आलिया लोगों के दिलों पर राज कर गई। नो एक्सेसरीज लुक में उनकी खूबसूरती देखने लायक है। समुद्र साइड व्यू में किलर पोज देकर आलिया लोगों के होश उड़ा गई। एक्ट्रेस हाई हील्स बेली लुक से इसे खास टच दे रही हैं और उनकी अदाएं देख लोग मदहोश हो गए हैं।

रेड कार्पेट लुक से मचा रही बवाल

डे लुक में तो आलिया कहर बरपाती नजर आई लेकिन सोशल मीडिया पर उनका रेड कारपेट लुक भी काफी चर्चा में है। सिल्वर गाउन को उन्होंने बैलून स्लीव के साथ स्टाइल किया था और वह वाकई काफी स्टाइलिहै। यहां आलिया सिर्फ इयररिंग्स को एक्सेसरीज के रूप में खास टच देती नजर आई। मेकअप की बात करें तो हमेशा की तरह सटल मेकअप में आलिया की खूबसूरती देख लोगों की निगाहें थम गई। इस लुक को देख लोग तारीफ करने के लिए मजबूर हो गए और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

इन फिल्मों में आलिया आएगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हाल ही में रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म जिगरा है जिस पर वह अभी काम कर रही है। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में कैटरीना कैफ के साथ ‘जी ले जरा’ भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026