---Advertisement---

क्या Alia Bhatt के लिए भी Ranbir Kapoor हैं ‘वुमनाइजर’ और ‘मम्मा बॉय’, एक्ट्रेस इस तरह इशारों इशारों में कह गई दिल की बात

Alia Bhatt: रणबीर कपूर को लेकर एक फैन ने कुछ ऐसा लिखा जिस पर आलिया भट्ट सपोर्ट करती हुई नजर आई। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया एक्टिविटी फिलहाल चर्चा में है और फैंस क्रेजी नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 27, 2025 12:09 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: Ranbir Kapoor के अफेयर की अफवाहें अक्सर बॉलीवुड की दुनिया में टॉप ऑफ टाउन रही हैं। यह सच है कि आलिया भट्ट के साथ शादीशुदा जिंदगी को एक्टर एंजॉय कर रहे हैं लेकिन अक्सर हेटर्स उन्हें वूमेनाइजर, ममाज बॉय और ट्रोल करने में पीछे नहीं रहते हैं। लेकिन क्या है इस बारे में Alia Bhatt की राय? अपने पति को लेकर वह क्या सोचती है। इशारों इशारों में आलिया भट्ट ने इस पर चुप्पी तोड़ दी है और सोशल मीडिया पर फैंस की निगाहें अटक गई क्योंकि इस बार मामला रणबीर कपूर से जुड़ा था।

इस तरह Ranbir Kapoor को मिला Alia Bhatt का साथ

Reddit पर आलिया भट्ट की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल एक फैन ने रणबीर कपूर को लेकर लिखा कि “यह मजेदार है कि जलने वाले लोग हमेशा रणबीर को रेड फ्लैग वूमेनाइजर और ममा बाय कहते हैं लेकिन सच तो यह है कि Ranbir Kapoor ने अपने ब्रांड के नाम में अपनी पत्नी और बेटी के नाम की शुरुआती अक्षर को तवज्जो दिया जो उनकी खासियत है। अगर यह रेड फ्लैग है तो इंटरनेट पर हर ग्रीन फ्लैग से बेहतर है।” रणबीर कपूर के फैन ने जिस तरह से एक्टर का सपोर्ट किया उसे देखकर Alia Bhatt खुश हो गई और उसने इस पोस्ट को लाइक किया जिस पर लोगों की नजरें टिक गई।

Ranbir Kapoor आलिया भट्ट अलग अंदाज में देते हैं कपल गोल्स

Alia Bhatt के इस एक्टिविटी को देख फैंस क्रेजी हो गए हैं और एक बार फिर इशारों में अपनी दिल की बात कहती हुई आलिया भट्ट नजर आई है। यह सच है कि रणबीर कपूर और आलिया के रिश्ते पर हर दफा सवाल उठाया जाता है। हेटर्स बात बनाने में पीछे नहीं रहते हैं लेकिन हर मौके पर इस कपल ने लोगों की बातों को नजरअंदाज करते हुए यह दिखाने में आगे रहे हैं कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। उन्हें हेटर्स की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो Alia Bhatt और Ranbir Kapoor संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वार में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ विक्की कौशल भी होंगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026