---Advertisement---

‘अब ये नौटंकी क्यों…’ क्या पाकिस्तान संग बवाल को लेकर Cannes 2025 में नहीं जा रही Alia Bhatt! लोगों ने PR स्टंट बताकर लगाई क्लास

Alia Bhatt: क्या कान्स 2025 में आलिया भट्ट नहीं आएंगी नजर, भारत-पाकिस्तान के बीच एक्ट्रेस को लेकर जब यह खबर सामने आई तो लोग उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं है। यहां तक कि लोग पीआर स्टंट बता रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 14, 2025 12:18 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: कान्स 2025 में आलिया भट्ट के लुक को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन उनके चाहने वालों का दिल टूट गया। भारत पाकिस्तान तनाव के बीच फिलहाल के लिए Alia Bhatt ने अपने Cannes जाने के प्रोग्राम को स्थगित कर दिया है। सोशल मीडिया पर जब यह खबर आई तो लोग इसे पीआर स्टंट बताने लगे और इस पर जमकर रिएक्ट करने लगे। निश्चित तौर पर आलिया भट्ट को लेकर लोग लताड़ लगाने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जिसकी वजह से एक्ट्रेस चर्चा में आ गई।

क्या है Alia Bhatt के Cannes 2025 को लेकर अपडेट

मिड डे की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि भारत पाकिस्तान तनातनी के बीच आलिया भट्ट फिलहाल अपने देश में रहना चाहती हैं और वह इस वजह से कान्स 2025 में हिस्सा नहीं लेंगी। पिछले लंबे समय से वह इस वजह से काफी परेशान है और अब उन्होंने कान्स जाने की प्लानिंग को स्थगित कर लिया। हालांकि सोशल मीडिया पर जब यह खबर आई तो लोग इसे लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे।

आलिया भट्ट को लेकर भड़के यूजर्स क्या बोल रहे

Viral Bhayani इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए Alia Bhatt को लेकर इस पोस्ट के नीचे कमेंट में यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते हुए देखे हैं। एक यूजर ने कहा पीआर स्टंट तो एक ने कहा बॉर्डर पर लड़ने जा रही हो क्या। एक यूजर ने कहा बहुत मेहरबानी तो एक ने कहा, “क्या पीआर स्टंट है इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए।” एक यूजर ने कहा कि अभी यह सब ड्रामा करके कोई फायदा नहीं है जब स्टैंड लेना था तब एक भी पोस्ट नहीं किया फिर अब यह नौटंकी क्यों। एक ने लिखा, “शुरू हो गई नौटंकी इनकी स्टोरी लगाने में भारी गिर गया और अब इधर एक्टिंग शुरू।”

आलिया भट्ट हुई थी देश की स्थिति को लेकर भावुक

बीते दिन Alia Bhatt पाकिस्तान संग तनाव के बीच पोस्ट कर कहा था, “पिछली कुछ रातों को अलग महसूस किया है। हवा में एक निश्चित शांति है जब एक राष्ट्र अपनी सांस रोकता है। और पिछले कुछ दिनों में हमने उस शांति को महसूस किया है। यह शांत चिंता। तनाव का वह नब्ज जो हर बातचीत के नीचे, हर समाचार नोटिफिकेशन के पीछे, हर डिनर टेबल के आसपास है। एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “यह बलिदान है। और हर वर्दी के पीछे एक ऐसी माँ है जो या तो सोती नहीं है। एक मां जो अपने बच्चे को जानती है कि वह एक रात का सामना कर रही है, जो एक रात का नहीं है, बल्कि अनिश्चितता के लिए एक उदाहरण के लिए।”

आलिया भट्ट बिलाल Cannes 2025 को लेकर चर्चा में बनी हुई है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026