---Advertisement---

Toxic Release Date: ‘धुरंधर 2’ का खौंफ नहीं बल्कि इसलिए ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट टली, जानकर कहेंगे मान गए यस गुरु

Toxic Release Date: रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर 2 और यस की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक के बीच 19 मार्च को भयंकर टक्कर होने वाली थी. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि साउथ फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट का टाल दिया गया है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 4, 2026 11:18 पूर्वाह्न

Toxic Release Date
Follow Us
---Advertisement---

Toxic Release Date: बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ और साउथ की ‘टॉक्सिक’ फिल्म के बीच 19 मार्च 2026 को अब मुकाबला नहीं होगा. क्योंकि यस पीछे हट गए हैं. दरअसल टॉक्सिक अब 19 मार्च को रिलीज नहीं होगी. मेकर्स ने लंबा चौड़ा कारण बताते हुए कहा है कि, अब ये 4 जून को रिलीज की जाएगी. होली के खास मौके पर जैसे ही साउथ एक्टर यस ने एलान किया वैसे ही कुछ लोग झूम उठे और कुछ के चेहरे मुरझा गए.क्योंकि वो देखना चाहते थे कि, साउथ और बॉलीवुड की जब बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं तो बाजी कौन मारता है? फिलहाल ये सपना टूट चुका है.

Toxic Release Date टलने का ‘धुरंधर 2’ नहीं बल्कि ये है असली वजह

यस के द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लंबा -चौड़ा पोस्ट करते हुए कारण बताया है कि, आखिर उनकी  फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट को 19 मार्च से क्यों हटाया गया है?  एक्टर ने लिखा, ‘टॉक्सिक’ एक ऐसी फिल्म है, जिसे हमने ग्लोबल ऑडियंस के लिए सिनेमा बनाने के विजन के साथ तैयार किया है. कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई ये फिल्म, देश और दुनियाभर के दर्शकों के साथ जुड़ने के भरोसे के साथ बनाई गई है.

देखें पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

सालों की मेहनत के बाद हम 19 मार्च को अपनी फिल्म आप सभी के साथ शेयर करने के लिए उत्साहित थे. हालांकि, वर्तमान अनिश्चितता, खासकर मिडिल ईस्ट में, एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी है, जो व्यापक संभव दर्शकों तक पहुंचने और जुड़ने के हमारे लक्ष्य को प्रभावित करती है. ऐसे में हम अपने पार्टनर और ऑडियंस के हित के लिए अपनी मूवी की रिलीज आगे बढ़ने का फैसला करते हैं. ये कठिन फैसला है, लेकिन सोच-समझकर लिया गया है. आप सभी की समझ और धैर्य के लिए आप सभी का शुक्रिया. हम आपसे हमेशा प्यार और सपोर्ट की उम्मीद करते हैं. ‘टॉक्सिक’ अब दुनियाभर के सिनेमाघरों में अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में 4 जून को रिलीज होगी.’

यस की टॉक्सिक फिल्म 4 जून को रिलीज होगी, जानें फायदे

टॉक्सिक को गीतू मोहन के डायरेक्शन में तैयार किया गया है. इसका बजट 600 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है. मूवी में यस के अलावा कई सारी एक्ट्रेस हैं.  टॉक्सिक की रिलीज डेट ऐसे समय हटी है, जब कई देशों में युद्ध जैसी स्थिति है . इस मूवी का मेन फोकस इंटरनेशनल मार्केट को कैप्चर करना है. अगर ये धुरंधर 2 के साथ आती तो यकीनन इस पर प्रभाव पड़ता. अब ये 4 जून को ऐसे समय रिलीज हो रही है जब इसके आस-पास कोई बड़ी फिल्म नहीं है. इससे मेकर्स को देश और दुनिया में ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन मिलेंगी. मेकर्स का ये फैसला काफी समझदारी भरा लग रहा है. इसके साथ ही मेकर्स के पास अब प्रमोशन के लिए बहुत सारा समय है.  इससे ग्लोबल मार्केट में यस की मूवी को फायदा मिलेगा.  वहीं, टॉक्सिक से पीछे हटने से रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को भी फायदा होगा.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026

Ramayana Advance Booking

अक्टूबर 22, 2026