---Advertisement---

ADHD को लेकर Alia Bhatt ने फिर बयां किया दर्द, जन्मदिन के जश्न के बीच क्या है ये बला जिसने अल्फा एक्ट्रेस का जीना किया मुश्किल

Alia Bhatt: 15 मार्च को आलिया का जन्मदिन था लेकिन जश्न अभी भी थमने कहा नाम नहीं ले रहा है। लेडी गैंग के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रही एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एडीएचडी की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 25, 2026 11:34 पूर्वाह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: कैमरे पर अपनी एक्टिंग से लोगों के होश उड़ा देने वाली और लीड किरदार में सभी एक्टर्स पर भी भारी पड़ने वाली हसीना की बात करें तो निश्चित तौर पर आलिया भट्ट का नाम लिस्ट में टॉप पर है जो फैंस के बीच अपने दीवानगी दिखाना बखूबी जानती है। इस सब के बीच बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर एक्ट्रेस ट्रेंड कर रही है। दरअसल अल्फा एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि वह एडीएचडी यानी अटेंशन डेफिसिट हाय परक्तिविटी डिसॉर्डर से किस तरह से जूझ रही है। उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है बावजूद इसके हिम्मत से पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को वह बैलेंस कर रही हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है वह समस्या जिसकी वजह से आलिया भट्ट है परेशान।

मुश्किल वक्त में भी Alia Bhatt कर रही एंजॉय

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट ने फोटोज शेयर कर लिखा, “बर्थडे सेलिब्रेशन जारी है, बेस्ट मम्माज़/लेडीज़ खूब पैडल खेल रही हैं। पिछले कुछ हफ़्ते फोकस के साथ अपने दिन शुरू करने में थोड़े मुश्किल रहे हैं (हेलो ADHD) लेकिन आज सुबह सब कुछ ठीक था… साथ ही, महिलाओं का आपके लिए आना (और 2 घंटे पैडल खेलना क्योंकि आप सच में खेलना चाहते थे!!) बहुत शुक्रगुजार महसूस कर रही हूं।”

क्या है ADHD जिससे जूझ रही आलिया भट्ट

जहां तक बात करें ADHD की तो यह Attention-deficit/hyperactivity disorder है जो ‘न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर’ है। यह मस्तिष्क की बनावट और काम करने के तरीके से जुड़ी समस्या है। यहां व्यक्ति का दिमाग दूसरों की तुलना में थोड़ा अलग तरीके से काम करता है जिससे उन्हें ध्यान केंद्रित करने, एक जगह बैठने और अपनी भावनाओं या व्यवहार पर काबू पाने में मुश्किल होती है।

क्या होते हैं ADHD के लक्षण जिससे जूझ रही Alia Bhatt

  • किसी एक काम पर लंबे समय तक फोकस न कर पाना।
  • बहुत जल्दी ध्यान भटक जाना
  • रोजमर्रा की चीजों को भूल जाना
  • एक जगह शांति से बैठने में परेशानी होना।
  • लगातार हाथ-पैर हिलाना या बेचैनी महसूस करना।
  • बहुत ज्यादा बातें करना।
  • बिना सोचे-समझे काम करना।

क्या इलाज है ADHD के लिए संभव

अगर डॉक्टर की माने तो ADHD को थेरेपी (जैसे CBT), काउंसलिंग, लाइफस्टाइल में बदलाव कर कंट्रोल किया जा सकता है। कुछ मामलों में डॉक्टर्स द्वारा दवाई भी दिया जाता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Liver Health

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026