---Advertisement---

Alia Bhatt के लिए Twirl Man बने Ranbir Kapoor, रोमांटिक वीडियो देख यूजर बोले ‘नेक्स्ट बेबी की प्लानिंग’

Alia Bhatt: रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट ने एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके बीच की केमिस्ट्री देख फैंस तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स इस पर चुटकी लेते हुए भी नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 22, 2025 11:28 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 22, 2025 12:03 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम टॉप पर शुमार है जिनकी लोगों के बीच एक जबरदस्त पापुलैरिटी है। यही वजह है कि उनके हर सोशल मीडिया पोस्ट और पब्लिक अपीरियंस पर लोगों की नजरे बनी रहती है। अपने चाहने वाले को दीवाना बनाने के लिए Alia Bhatt अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है लेकिन अपने पति रणबीर कपूर के साथ वह कम ही नजर आती है। जब वे साथ दिखते हैं तो फैंस दीवाने हो जाते हैं। इस सब के बीच आलिया भट्ट Ranbir Kapoor के साथ अपने रोमांटिक अंदाज को शेयर करती दिखी जो फैंस के दिल को जीतने के लिए काफी है।

अलग अलग झलकियों में रणबीर कपूर का दिखा Alia Bhatt संग रोमांस

इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने खुद को Twirl गर्ल कहा है। लंदन के उस होटल को धन्यवाद देती हुई दिखी जहां वह अपने पति के साथ रोमांटिक हॉलीडे पर है। पोस्ट को 2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं तो वहीं इसे देखने के बाद यूजर्स फिदा हो रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि पहले पानी के पास किसी शख्स के हाथों को पकड़ कर बाथरोब में Alia Bhatt गोल घूम रही है तो एक और झलक में वह ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखाई दे रही है। अगली झलक व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक कैप में है तो अंत में वह पुलओवर में नजर आई।

यूजर्स आलिया भट्ट के वीडियो पर लेने लगे मजे

Alia Bhatt के रोमांटिक वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि वह शख्स कोई और नहीं बल्कि Ranbir Kapoor है जिसके चेहरे को एक्ट्रेस ने रिवील नहीं किया है। इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा रणबीर कपूर ट्वीरल मैन है तो एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा नेक्स्ट बच्चे के लिए प्लानिंग। यूजर्स आलिया भट्ट की खूबसूरती की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो Ranbir Kapoor बहुत जल्द रामायण फिल्म में दिखाई देने वाले हैं तो वहीं Alia Bhatt अल्फा में नजर आएंगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026

Prahaar Movie Review

अक्टूबर 16, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 16, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 16, 2026

Shah Rukh Khan

अक्टूबर 15, 2026