---Advertisement---

Alia Bhatt ने ‘तुम क्या मिले’ गाने को लेकर फर्स्ट ब्लॉग में किए कई खुलासे, मनीष की ‘कुल्फी साड़ी’ में कांप गई थी एक्ट्रेस

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बहुत जल्द रणवीर सिंह संग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ में नजर आने वाली है। वहीं एक्ट्रेस अब यूट्यूब ब्लॉग के जरिए भी फैंस से रूबरू होंगी और उन्होंने पोस्ट को शेयर कर ‘तुम क्या मिले’ गाने की शूटिंग को लेकर कई खुलासे किए हैं। ‘रॉकी और ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 11, 2023 1:35 अपराह्न | Updated: जुलाई 11, 2023 2:36 अपराह्न

alia bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बहुत जल्द रणवीर सिंह संग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ में नजर आने वाली है। वहीं एक्ट्रेस अब यूट्यूब ब्लॉग के जरिए भी फैंस से रूबरू होंगी और उन्होंने पोस्ट को शेयर कर ‘तुम क्या मिले’ गाने की शूटिंग को लेकर कई खुलासे किए हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का गाना ‘तुम क्या मिले’ सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। हालांकि क्या आपको पता है कि माइनस 3 डिग्री टेंपरेचर में आलिया के लिए यह शूट करना काफी मुश्किल था। पोस्ट प्रेगनेंसी के सिर्फ 4 महीने के अंदर उन्होंने इस गाने को शूट किया और कहने में दो राय नहीं है कि यह गाना काफी हिट है। वहीं ब्लॉग के जरिए एक्ट्रेस कई खुलासे करती हुई नजर आई। आइए देखते हैं क्या खास है ब्लॉग में।

माइनस 3 डिग्री टेंपरेचर में शूट करना था मुश्किल

ब्लॉग की शुरूआत में आलिया भट्ट यह कहती हुई नजर आती है कि वह शूटिंग नहीं कर सकती क्योंकि क्रू मेंबर्स ने माइनस 3 डिग्री टेंपरेचर में शूट करने के लिए अलाउड नहीं किया है। इस ब्लॉग के जरिए आलिया ने खुलासा किया कि राहा कपूर के जन्म के बाद इस गाने की शूटिंग के लिए सिर्फ 4 महीने का समय था जब वह शेप मृत आ सकती थी। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत और वर्कआउट के बाद शेप में वापस आ पाई। आलिया ने ब्लॉग में यह भी बताया कि सिर्फ 2 हफ्ते बचे इस गाने के लिए क्योंकि मैं पोस्टपार्टम के 6 हफ्ते के बाद शुरुआत कर सकती थी और वह भी काफी धीरे। मेरे पास कम समय था लेकिन सेफली हमें वहां तक पहुंचना था।

यहां देखें Video:-

आखिर क्यों परेशान हो गए थे करण जौहर

आलिया ने खुलासा किया कि गाने की शूटिंग के दौरान करण जौहर निराश हो गए थे। आलिया को वह सनग्लासेज में और अलग दिखाना चाहते थे लेकिन आलिया को देख ऐसा लग रहा था जैसे वह रेड कारपेट पर है। वहीं मनीष मल्होत्रा वीडियो में नजर आ रहे हैं जो काफी कन्फ्यूज दिख रहे हैं। वीडियो में करण खुलासा करते हुए नजर आए इस गाने के जरिए उन्होंने कश्मीर की लंबाई और चौड़ाई को नाप गए। वह गुलमर्ग श्रीनगर और पहलगाम में शूट किए हैं।

आलिया और करण ने फेवरेट साड़ी को लेकर किया खुलासा

वहीं उन्होंने आलिया से माफी भी मांगी कि उन्होंने शिफॉन साड़ी में उनसे शूट करवाया। इस दौरान आलिया ने खुलासा किया कि उन्हें मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई कुल्फी साड़ी काफी पसंद आई वहीं वह अपने ब्लैक साड़ी लुक को भी पसंद करती हैं। करण जौहर ने कहा कि उन्हें पिंक साड़ी और ग्रीन साड़ी पसंद आई है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि साड़ी में सूट करना वाकई काफी मुश्किल था और वह कांप गई थी लेकिन इस दौरान रणवीर के पफर जैकेट ने उन्हें बचा कर रखा। गौरतलब है कि इस गाने में आलिया की शिफॉन साड़ी देखने लायक है जिसमें कई वैरायटी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026