---Advertisement---

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani: Alia Bhatt को गिरते हुए देख करण जौहर ने इस तरह किया रिएक्ट, BTS वीडियो में हुआ खुलासा

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ काफी चर्चा में है। लोग इस फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर बज भी लगातार बरकरार है। करण जौहर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 9, 2023 2:55 अपराह्न

alia bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ काफी चर्चा में है। लोग इस फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर बज भी लगातार बरकरार है। करण जौहर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के जरिए उन्होंने 7 साल बाद कमबैक किया है। वहीं अब धर्मा मूवीज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की टीम आपस में मस्ती करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान लोगों का जिस चीज ने ध्यान खींचा वह है आलिया भट्ट की शूटिंग के दौरान गिरते-गिरते बचना। करण जौहर के धर्मा मूवीज का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ऐसे में देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

धर्मा मूवीज ने कहीं ये बात

धर्मा मूवीज ने इस बीटीएस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “सेट पर यह कहानी बिल्कुल अलग कहानी है इससे पहले कि आप उनसे ऑन स्क्रीन मिले यहां ऑफ स्क्रीन सभी अनफिल्टर्ड क्षणों की एक झलक है। करण जौहर की 25वीं सालगिरह पर बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में।”

क्या है वीडियो में खास

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बर्फ की वादियों में आलिया भट्ट शूटिंग कर रही हैं और इस दौरान वह व्हाइट साड़ी में नजर आ रही हैं। उनकी खूबसूरती देखने लायक है लेकिन यह सीन उनपर भारी पड़ता है। आलिया बर्फ में फिसल जाती है और गिरते हुए बचती है। इस पर करण जौहर खिलखिला कर हंस पड़ते हैं। इतना ही नहीं वीडियो में रणबीर आलिया आपस में मस्ती करते हुए नजर आते हैं। दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त है और यह बात जगजाहिर है। करण जौहर आलिया और रणवीर से कितने क्लोज है इस वीडियो में बखूबी नजर आ रहा है।

इस दिन रिलीज हो रही है मल्टी स्टारर फिल्म

‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। कहा जा रहा है कि यह रोमांटिक इमोशनल कहानी फैंस जरूर पसंद आएगी। रणवीर और आलिया के लोग दीवाने हो रहे हैं। इसमें इन दोनों स्टार्स के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन भी नजर आ रही है। अभी हाल में टीजर जारी किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और कहने दो राय नहीं है कि कहानी काफी अलग है। अब यह देखना होगा कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026