---Advertisement---

विजय वर्मा की ‘मटका किंग’ रिलीज होते ही पॉपकॉर्न लेकर बैठी Alia Bhatt, इस तरह दिखाई दीवानगी

Alia Bhatt: विजय वर्मा की मटका किंग रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर आलिया ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए बता दिया कि वह इस इसको किस कदर पसंद कर रही हैं। आइए जानते हैं क्या बोली एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2026 10:49 पूर्वाह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: प्राइम वीडियो पर एक बार फिर से मटका किंग बनकर विजय वर्मा लोगों के बीच चर्चा में आ गए हैं लेकिन फैंस की लिस्ट में इस बार एक ऐसा नाम शुमार है जो निश्चित तौर पर हर किसी को स्तब्ध कर सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट की जो सीरीज रिलीज होने के साथ ही पॉपकॉर्न लेकर बैठ गई है। उन्होंने इसकी झलक खुद सोशल मीडिया के जरिए दिखाई है। इसके साथ ही मटका किंग को लेकर आखिर आलिया भट्ट ने क्या कहा जो उनके दीवानगी को दिखाने के लिए काफी है। इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए वह सुर्खियों में आ गई है।

Alia Bhatt ने विजय वर्मा की मटका किंग को लेकर क्या कहा


दरअसल आलिया भट्ट ने मटका किंग ट्रेलर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज की रात का प्लान।” इसके साथ ही वह पॉपकॉर्न इमोजी शेयर करती हुई दिखी है जिससे इतना तो साफ है कि विजय वर्मा की मटका किंग रिलीज होते ही इस सीरीज को आलिया भट्ट देख चुकी हैं जो इस सीरीज को लेकर इंतजार कर रहे फैंस के लिए भी एक्साइटिंग है।

टॉप पर ट्रेंड कर रही मटका किंग के लिए दिखी आलिया भट्ट की दीवानगी

आलिया भट्ट अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती है और वह लोगों के बीच दीवानगी किस कदर बढ़ा देती है यह बताने की जरूरत नहीं है। इस बार उन्होंने विजय वर्मा का जादूई खेल देखने के लिए कुछ इस कदर इंतजार कर रही थी कि रिलीज होते ही वह इसे देखने के लिए बैठ गई। पॉपकॉर्न इमोजी के साथ फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए नजर आई। जहां तक सीरीज फिलहाल टॉप पर ट्रेंड कर रही है और यह 17 अप्रैल को रिलीज हुई है।

किन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया भट्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट बहुत जल्द स्पाई यूनिवर्स की अल्फा में नजर आने वाली है तो इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ लव एंड वॉर भी है जो संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026