---Advertisement---

Alia Bhatt की खूबसूरती देख फिसले पाकिस्तानी! सुबह कॉफी नहीं पीने वाली एक्ट्रेस का क्या है ग्लो का राज

Alia Bhatt: आखिर किस तरह से खूबसूरती का खास ख्याल रखती है एक्ट्रेस। आइए जानते हैं स्किन सीक्रेट क्या है और सुबह कॉफी नहीं बल्कि इस ड्रिंक का सेवन करती है जो आप भी आजमा सकते हैं जिनके अनेक फायदे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 22, 2026 3:33 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: यह सच है कि आलिया भट्ट अपनी खूबसूरती से ना सिर्फ भारतीय फैंस बल्कि अक्सर दुनिया भर में चर्चा में रहती है। वहीं बीते दिन आलिया के चेहरे का इस्तेमाल पाकिस्तान में एआई से बनाए गए मॉडल के तौर पर किया गया। अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की मॉर्निंग रूटीन चर्चा में है जो निश्चित तौर पर आप भी आजमा सकते हैं। पाकिस्तानी द्वारा जिस तरह से एक्ट्रेस के चेहरे का इस्तेमाल एडिटेड इमेज के साथ किया गया वह सोशल मीडिया पर उनकी जमकर फजीहत करवा रहा है। क्या आपको पता है कि आलिया भट्ट की खूबसूरत स्किन का क्या राज है और इसके लिए सुबह की शुरुआत वह किस तरीके से करती है।

सुबह कॉफी नहीं इस हेल्दी ड्रिंक को पीती है Alia Bhatt

इंस्टाग्राम चैनल से जारी किए गए वीडियो के साथ इस बात की जानकारी दी गई। दरअसल आलिया भट्ट इस वीडियो में बताती है कि वह सुबह कॉफी नहीं पीती है बल्कि एक स्पेशल ड्रिंक का सेवन करती है। इस वीडियो के साथ इस बात का भी का भी किया गया कि सिर्फ 2 चीजों से बनाई गई इस मॉर्निंग ड्रिंक को न सिर्फ आलिया भट्ट बल्कि कियारा आडवाणी दीपिका पादुकोण और जाह्नवी कपूर जैसी मशहूर एक्ट्रेस भी फॉलो करती है।

आखिर कैसे बना सकते हैं आलिया भट्ट स्पेशल ड्रिंक

दरअसल वीडियो के साथ यह भी बताया गया कि आलिया भट्ट जिस मॉर्निंग ड्रिंक के बारे में जिक्र कर रही है इसमें गर्म पानी और नींबू का इस्तेमाल किया जाता है जो आपके लिए भी फायदेमंद हो सकता है। सिर्फ गर्म पानी और नींबू से बने हुए इस ड्रिंक का सेवन आप भी कर सकते हैं।

इस मॉर्निंग ड्रिंक से क्या हो सकते हैं फायदे

जहां तक बात करें नींबू और गर्म पानी से बने हुए इस ड्रिंक की तो आलिया भट्ट लोगों को प्रेरित कर रही है क्योंकि इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। डाइजेशन को मजबूत करने के साथ-साथ ग्लोइंग स्किन के लिए यह फायदेमंद है। यह आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ आपके चेहरे को साफ रखने में कारगर है। इतना ही नहीं आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन आलिया भट्ट की यह ड्रिंक आपके वेट लॉस में भी फायदेमंद है।

क्या है पाकिस्तानी पर चोरी का आरोप

गौरतलब है कि आलिया भट्ट इस समय चर्चा में बनी हुई है। दरअसल पाकिस्तान के एक ब्रांड ने एआई जेनरेटेड अलग-अलग इवेंट से फोटो को शेयर कर अपने ब्रैंड को प्रमोट करता हुआ दिखा जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान को चोर कह रहे हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026