---Advertisement---

Alia Bhatt: थकावट के बाद भी चाहिए फ्रेश रियल ग्लो तो, आलिया भट्ट के बिना फाउंडेशन के 10 मिनट वाले मेकअप को करें ट्राई, मिलेगी फ्लॉलेस स्किन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट बिना फाउंडेशन के मेकअप करती हैं। उन्होंने अपनी 10 मिनट की वीडियो में इसे करके दिखाया है। इसके साथ ही अपने ग्लोइंग मेकअप का राज भी बताया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 10, 2025 4:25 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने फ्लॉलेस स्कीन के लिए जानी जाती हैं। आलिया 1 बेटी की मां हैं उनकी उम्र 32 साल है। लेकिन फिर भी उनके फेस की स्कीन बच्चों की तरह ग्लो करती हैं। वो जो भी मेकअप करती हैं वो बहुत रियल दिखता है। आप भी इस खूबसूरत एक्ट्रेस की तरह सुंदरता पा सकते हैं।इसके लिए आपको सिर्फ आलिया भट्ट के 10 मिनट के मेकअप स्टेप्स को जानना है। खास बात ये है कि, एक्ट्रेस अपने मेकअप में किसी भी तरह का फाउंडेशन यूज नहीं करती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस खास मेकअप को वीडियो के जरिए जारी करके बताया है।

बिना फाउंडेशन आप करें Alia Bhatt की तरह फ्लॉलेस मेकअप

आलिया भट्ट ने बाताया है कि, वो बहुत ही कम फाउंडेशन यूज करती है। अपने फेस के ग्लो को रियल दिखाने के लिए वो कुछ खास स्पेप्स को फॉलो करती हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: Allure

इसके लिए वो अपने फेस पर शीयर टिंट किट का यूज करती हैं। इसके बाद वो अपने चेहरे पर किको प्राइमर लगाती हैं। इससे उनके फेस की स्कीन हाईड्रेट रहती है। अपने चेहरे के दाग धब्बों को छिपाने के लिए वो कोसास के कंसीलर का यूज करती हैं। आलिया भट्ट अपनी आंखों पर कोई खास मेकअप नहीं लगाती हैं। वो आंखों को अट्रेक्टिव दिखाने के लिए मस्कारा लगाती हैं। लास्ट में फेस पर हमेशा आवरग्लास पाउडर का यूज करती हैं। ये उनके चेहरे को पूरी तरह से कवर कर लेता है। वहीं, फेस पर ब्लश दिखाने के लिए वो डब्लू के आकार से ब्लश लगाती हैं। आलिया का कहना है कि, वो लिपस्टिक का कम बल्कि लिप ग्लॉस का ज्यादा यूज करती है। ये उनके होंठ और चेहरे को बिल्कुल नेचुरल लुक देता है।

आलिया भट्ट के मेकअप लुक को फैंस कर रहे ट्राई

आपको बता दें, आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक बड़ी एक्ट्रेस है जिनके कपड़े हो या फिर मेकअप हो सभी को काफी फॉलो किया जाता है। अगर आप भी अपने आपको आलिया भट्ट वाला मेकअप देने चाहते हैं तो इस नो फाउंडेशन लुक को ट्राई कर सकते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस के इस वीडियो को Allure नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। दो सालों में इस वीडियो पर 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। यूजर्स आलिया के बताए गए इस मेकअप की काफी तारीफ कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026