---Advertisement---

Alia Bhatt पर्ल शरारा सेट में सास और मां के साथ देती दिखीं पोज, ड्रेस की कीमत सुनकर लगेगा झटका

Alia Bhatt: ट्रेडिशनल ड्रेस में पहुंची आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं तारीफ, मेकअप से लेकर स्टाइल तक है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 25, 2024 12:11 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: 24 अप्रैल की रात मुंबई में संजय लीला भंसाली की अपकमिंग वेब सीरीज हीरामंडी की स्क्रीनिंग पार्टी में आलिया भट्ट रेड कार्पेट पर अपने ट्रेडिशनल अंदाज से लोगों का दिल जीत गई है। उनका अंदाज फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वह हुस्न की परी बनकर पहुंची और सास नीतू कपूर और मां सोनी राजदान के साथ पोज़ दे रही है। एक्ट्रेस के इस ट्रेडिशनल ड्रेस पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। आइए देखते हैं उनके लुक में क्या है खास जो है चर्चा में।

शरारा ड्रेस में आलिया की खूबसूरती

जहां आलिया भट्ट के इस लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट एंब्रॉयडरी स्लीवलेस कुर्ता को मैचिंग शरारा पेंट के साथ ग्लैमर का टच देती नजर आई। ड्रेस को हाथों पर दुपट्टे के साथ खास अंदाज में फ्लॉन्ट किया। स्वीटहार्ट नेकलाइन में आलिया अपनी ब्यूटी बोन और कर्व्स को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। उनका यह स्टाइल वाकई काफी खास है।

मेकअप भी है दिलकश

जहां तक आलिया भट्ट के मेकअप की बात करें तो उन्होंने ग्लॉसी मेकअप को खास तरीके से टच देती हुई नजर आई। न्यूड लिप शेड्स, लाइट आई मेकअप के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप से अपने इस लुक को कंप्लीट कर रही है।

एक्सेसरीज और हेयरस्टाइल भी है खास

अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए आलिया भट्ट ने बिंदी, मैचिंग लॉन्ग इयररिंग्स के साथ शॉर्ट लूज हेयर स्टाइल के साथ खास टच दे रही हैं। लोग उनकी तारीफ में उन्हें चांद, खूबसूरत और हुस्न की परी बता रहे हैं। ट्रेडिशनल बिंदी और हैवी इयररिंग्स में उन्होंने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाया है वही लूज हेयर स्टाइल भी खास है।

शरारा ड्रेस की कीमत

रिपोर्ट के मुताबिक इस शरारा सेट की कीमत 132000 है जो धागे, मोती और क्रिस्टल एंब्रॉयडरी से तैयार हुई है। शॉर्ट कुर्ते पर मोतियों की डिटेलिंग की गई है तो वही दुपट्टे के चारों तरफ मोतियों से डिजाइन किया गया। निश्चित तौर पर आलिया भट्ट का यह अंदाज खास है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026