---Advertisement---

आखिर क्यों Elvish Yadav की वजह से Alia Bhatt हो रही ट्रोल, ‘सिस्टम’ के फैंस उठा रहे एक्ट्रेस पर सवाल

Alia Bhatt Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन फैंस के बीच यह शो लगातार सुर्खियों में है। वहीं एल्विश यादव विनर बनने के बाद खूब चर्चा में हैं और सिस्टम के आगे सब फेल हो गया है। हालांकि एल्विश की वजह से आलिया भट्ट ट्रोलार्स के निशाने पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 18, 2023 1:54 अपराह्न

Alia Bhatt Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन फैंस के बीच यह शो लगातार सुर्खियों में है। वहीं एल्विश यादव विनर बनने के बाद खूब चर्चा में हैं और सिस्टम के आगे सब फेल हो गया है। हालांकि एल्विश की वजह से आलिया भट्ट ट्रोलार्स के निशाने पर आ गई है और उन्हें जमकर लताड़ लगाई जा रही है। जी हां, एल्विश यादव के फैंस एक्ट्रेस से खफा नजर आ रहे हैं और आलिया का सिस्टम को सपोर्ट करना भारी पड़ गया है। दरअसल इंस्टा आस्क मी सेशन में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आईए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरी खबर।

आखिर क्यों यूजर्स हुए एक्ट्रेस से खफा

एल्विश यादव का खुमार लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है और यही वजह है कि जबरदस्त वोटिंग के चलते उन्हें विनर बना दिया गया। बीते दिनों आलिया भट्ट ने आस्क मी सेशन में फैंस के कई सवाल का जवाब देती हुई नजर आई।एक फैन ने आलिया से सवाल किया एल्विश यादव के बारे में कुछ हो जाए। इस पर आलिया भट्ट ने जवाब देते हुए कहा, ‘सिस्टम’। इसके साथ कई हार्ट इमोजी भी लगा रही हैं।

यूजर्स ने कर दी आलिया की बोलती बंद

इस जवाब को देखने के बाद ट्रोलर्स जमकर लताड़ लगा रहे हैं और लोगों का कहना है कि किसी भी इंसान के बारे में कमेंट करने या उनके बारे में कुछ भी कहने से पहले कुछ चीजें जान लेनी चाहिए। लोगों का कहना है कि वह एक बड़ी सेलिब्रिटी है ऐसे में अगर वह किसी को सपोर्ट करती हैं तो पहले उसके बारे में जानना जरूरी है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आलिया भट्ट का पतन शुरू हो गया है।” लोगों को यह बात रास नहीं आ रही है कि आलिया एल्विश के सिस्टम के बारे में कुछ कह रही हैं और उन्हें इस बारे में कुछ खबर भी नहीं है।

एल्विश यादव की है जबरदस्त फैन फॉलोइंग

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का जलवा बरकरार है और फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। जबरदस्त फैन फॉलोइंग की वजह से अभिषेक मल्हान जो शुरुआत से गेम में काफी एक्टिव रहें उन्हें मात देकर एल्विश शो के विनर बन चुके हैं। उन्होंने कई दिग्गज प्लेयर्स को पीछे छोड़कर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026