Alia Bhatt Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन फैंस के बीच यह शो लगातार सुर्खियों में है। वहीं एल्विश यादव विनर बनने के बाद खूब चर्चा में हैं और सिस्टम के आगे सब फेल हो गया है। हालांकि एल्विश की वजह से आलिया भट्ट ट्रोलार्स के निशाने पर आ गई है और उन्हें जमकर लताड़ लगाई जा रही है। जी हां, एल्विश यादव के फैंस एक्ट्रेस से खफा नजर आ रहे हैं और आलिया का सिस्टम को सपोर्ट करना भारी पड़ गया है। दरअसल इंस्टा आस्क मी सेशन में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आईए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरी खबर।
आखिर क्यों यूजर्स हुए एक्ट्रेस से खफा
एल्विश यादव का खुमार लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है और यही वजह है कि जबरदस्त वोटिंग के चलते उन्हें विनर बना दिया गया। बीते दिनों आलिया भट्ट ने आस्क मी सेशन में फैंस के कई सवाल का जवाब देती हुई नजर आई।एक फैन ने आलिया से सवाल किया एल्विश यादव के बारे में कुछ हो जाए। इस पर आलिया भट्ट ने जवाब देते हुए कहा, ‘सिस्टम’। इसके साथ कई हार्ट इमोजी भी लगा रही हैं।
यूजर्स ने कर दी आलिया की बोलती बंद
इस जवाब को देखने के बाद ट्रोलर्स जमकर लताड़ लगा रहे हैं और लोगों का कहना है कि किसी भी इंसान के बारे में कमेंट करने या उनके बारे में कुछ भी कहने से पहले कुछ चीजें जान लेनी चाहिए। लोगों का कहना है कि वह एक बड़ी सेलिब्रिटी है ऐसे में अगर वह किसी को सपोर्ट करती हैं तो पहले उसके बारे में जानना जरूरी है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आलिया भट्ट का पतन शुरू हो गया है।” लोगों को यह बात रास नहीं आ रही है कि आलिया एल्विश के सिस्टम के बारे में कुछ कह रही हैं और उन्हें इस बारे में कुछ खबर भी नहीं है।
एल्विश यादव की है जबरदस्त फैन फॉलोइंग
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का जलवा बरकरार है और फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। जबरदस्त फैन फॉलोइंग की वजह से
अभिषेक मल्हान जो शुरुआत से गेम में काफी एक्टिव रहें उन्हें मात देकर एल्विश शो के विनर बन चुके हैं। उन्होंने कई दिग्गज प्लेयर्स को पीछे छोड़कर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।
इस खबर को शेयर करें (Share this News)