---Advertisement---

फिल्म “वेदा” का ट्रेलर देख दीवानी हुईं Alia Bhatt, एक्ट्रेस Sharvari Wagh पर इस तरह लुटाती दिखीं प्यार

Alia Bhatt ने अपकमिंग फिल्म "वेदा" के ट्रेलर पर अपना अनोखा रिएक्शन शेयर किया है। इसी बीच वह Sharvari Wagh पर भी प्यार लुटाती दिखीं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: अगस्त 3, 2024 6:37 अपराह्न

Alia Bhatt
Follow Us
---Advertisement---

Alia Bhatt: बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एक्टिंग से हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज किसी और एक्ट्रेस की एक्टिंग पर फिदा हो गई हैं। जी हां ये सच है दरअसल, आलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपकमिंग फिल्म “वेदा” के ट्रेलर की तारीफ की और हाल में फिल्मों में कदम रखने वाली शर्वरी की एक्टिंग को भी सराहती दिखीं। चलिए जानते हैं उन्होंने फिल्म और एक्ट्रेस के बारे में आखिर क्या कहा है।

फिल्म “वेदा” का ट्रेलर देख दीवानी हुईं Alia Bhatt

हाल में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपकमिंग फिल्म “वेदा” का ट्रेलर शेयर किया है। ट्रेलर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा “द गर्ल इज ऑन फायर” अपने इस कैप्शन से एक्ट्रेस फिल्म में नजर आ रही शर्वरी की एक्टिंग को सराहती दिख रही हैं। एक्ट्रेस के इस तरह ट्रेलर को पोस्ट करने और शर्वरी की तारीफ करने से यह साफ हो रहा है कि, उन्हें फिल्म का ट्रेलर और शर्वरी की एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद आई है।

कब रिलीज हो रही है फिल्म?

अगर बात की जाए शर्वरी की अपकमिंग फिल्म वेदा बड़े पर्दे पर कब रिलीज की जाएगी तो, आपको बता दें इस फिल्म को सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में शर्वरी के साथ-साथ जॉन अब्राहम और साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगे।

आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट

बात की जाए आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की तो, आपको बता दें आलिया को जल्द रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र 2 में देखा जा सकता है। यही नहीं कहा जा रहा है कि विक्की कौशल के साथ रणबीर और आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म “लव एंड वार” में नजर आ सकते हैं। इसी के साथ आलिया जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा और तख्त जैसी कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026