---Advertisement---

Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt को क्यों कहा ‘मार्केटिंग जीनियस’, एक्टिंग के बाद इस प्रोफेशन में डंका बजाएंगे एक्टर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट डिमांडिंग जोड़ी में से एक है और ऐसे में अपनी पत्नी की खुलेआम तारीफ करते दिखे रणबीर। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जिसे जाने के बाद फैंस खुशी से उछल पड़े।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2024 6:00 अपराह्न | Updated: जुलाई 30, 2024 1:36 अपराह्न

Ranbir Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट निश्चित तौर पर डिमांडिंग जोड़ी में से एक है और लोग उन्हें खूब पसंद भी करते हैं। इस सबके बीच हाल ही में रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी की तारीफ में कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। क्या आपको पता है की एक्टिंग को छोड़ रणबीर कपूर का एक और भी शौक है और वह अपने सपने को शेयर करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह एक लाइफस्टाइल ब्रांड को लॉन्च करने के लिए बेहद उत्साहित है।

ब्रांड लॉन्च करेंगे रणबीर

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनका सपना है जिसे उन्होंने लंबे समय से संजोकर रखा है। उन्होंने कहा मैं इसको लेकर काफी सीरियस हूं लेकिन डरा हुआ हूं क्योंकि मैं भारत के बाजार को ज्यादा अच्छे से नहीं जानता हूं। उन्होंने कहा कि उनका कल्पित ब्रांड सफेद टी शर्ट, जींस शर्ट और स्निकर के लिए होगा। एक्टर ने यह भी कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि भारत के पास क्यों नहीं अब तक जारा जैसे braand है। उन्होंने अपने सपने को लेकर खुलेआम बात की और बताया कि वह अपने ब्रांड को लेकर सोच रहे हैं।

आलिया की तारीफ में कहीं ये बात

Nikhil Kamath के साथ दिए इंटरव्यू में उन्होंने आलिया भट्ट की तारीफ में कुछ ऐसा कहा जिसे जानने के बाद उनके फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। उन्होंने कहा मेरी पत्नी एक ब्रांड की बहुत सफल मालकिन रही है। उन्होंने एड ए मामा (Ee-a-mamma) नाम से टॉडलर और बच्चों के लिए कपड़ों का ब्रांड शुरू किया और वह काफी सफल भी रही। यह सब मेरी आंखों के सामने हुआ और इसलिए मुझे पता है कि वह मार्केटिंग में कितनी माहिर है। वह अपनी काम को बहुत तबज्जो देती है और यही वजह है वह लॉकडाउन के दौरान भी काम करती रही।

इस फिल्म में दिखेंगे रणबीर आलिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बात करें तो दोनों फैंस के चहेते हैं और ब्रह्मास्त्र के बाद एक बार फिर स्क्रीन पर उन्हें देखने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि विक्की कौशल के साथ रणबीर और आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वार’ में नजर आ सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026