---Advertisement---

शॉकिंग! Trivikram की फिल्म के बाद Allu Arjun के हाथ से गई Sandeep Reddy Vanga की मूवी? क्या Deepika Padukone Spirit विवाद से है कनेक्शन

Allu Arjun: दीपिका पादुकोण के बाद संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से अल्लू अर्जुन को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जब ऐसी खबर सामने आई तो स्पिरिट कंट्रोवर्सी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2025 3:46 अपराह्न

Allu Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Allu Arjun: संदीप रेड्डी वांगा और Prabhas की Spirit को लेकर काफी विवाद हुआ क्योंकि कहा गया कि इससे दीपिका पादुकोण को बाहर निकाला गया था। एक्ट्रेस ने वांगा के सामने टर्म और कंडीशंस रखी थी। अब खबर है कि Sandeep Reddy Vanga ने अपने एक प्रोजेक्ट से अल्लू अर्जुन को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इसकी ऑफिशियल कोई भी पुष्टि नहीं की गई है और ना ही एक्टर या डायरेक्ट में से किसी का बयान सामने आया है। यह खबर निश्चित तौर पर ऐसे समय में शॉकिंग हो सकता है जब Allu Arjun Deepika Padukone के साथ एटली की AA22xA6 में नजर आने वाले हैं।

क्यों Allu Arjun और संदीप रेड्डी वांगा विवाद में दीपिका पादुकोण की एंट्री

Deepika Padukone की स्पिरिट कंट्रोवर्सी को लेकर इंडस्ट्री में काफी बवाल हुआ और इस पर कई सेलेब्स के भी रिएक्शन सामने आए। वहीं अब अल्लू अर्जुन का Sandeep Reddy Vanga की फिल्म से निकलना लोगों को शॉक्ड कर रहा है। एक तरफ वांगा की फिल्म से Allu Arjun और दीपिका पादुकोण को बाहर का रास्ता दिखाया गया है तो दोनों एटली की AA22xA6 में साथ नजर आने वाले हैं। लोगों के बीच यह बातें बनने लगी कि क्या अल्लू अर्जुन के बाहर निकालने के पीछे की वजह दीपिका है हालांकि ऐसी कोई पुष्टि नहीं है।

अल्लू अर्जुन के फैंस को लगा डबल झटका

सिद्धू मूसेवाला से कनेक्टेड इस फिल्म के लिए पिछले साल ही संदीप रेड्डी वांगा के साथ Allu Arjun की बातचीत हुई थी। इसे कंफर्म माना जा रहा था लेकिन अब इसे फिलहाल के लिए होल्ड कर दिया गया है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इसमें रामचरण या जूनियर एनटीआर को कास्ट किया जा सकता है। दूसरी तरफ #TrivikramSrinivas’ की mythological ड्रामे से भी अल्लू अर्जुन ने खुद को किनारा कर लिया जिसमें जूनियर एनटीआर को कास्ट किए जाने की खबर है। ऐसे में आगे यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या इस कंट्रोवर्सी पर एक्टर या Sandeep Reddy Vanga रिएक्ट करते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samay Raina

अप्रैल 17, 2026

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026

Kangana Ranaut

अप्रैल 17, 2026