---Advertisement---

Allu Arjun: मैडम तुसाद दुबई में ‘पुष्पा झुकेगा नहीं’ स्टाइल में पहुंचे साउथ सुपर स्टार, देख क्यों हैरान रह गए लोग

Allu Arjun: मैडम तुसाद म्यूजियम और एक्टर्स का पुराना नाता है। इस म्यूजियम में कई स्टार्स के वैक्स स्टेच्यू मौजूद हैं। न सिर्फ तारा बल्कि स्पोर्ट्स पर्सनालिटी सहित कई नामी चेहरे को इस म्यूजियम में जगह दी गई है। ऐसे में एक और एक्टर का नाम इसमें जुड़ चुका है। इसमें कोई दो राय नहीं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 29, 2024 10:39 पूर्वाह्न

Allu Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Allu Arjun: मैडम तुसाद म्यूजियम और एक्टर्स का पुराना नाता है। इस म्यूजियम में कई स्टार्स के वैक्स स्टेच्यू मौजूद हैं। न सिर्फ तारा बल्कि स्पोर्ट्स पर्सनालिटी सहित कई नामी चेहरे को इस म्यूजियम में जगह दी गई है। ऐसे में एक और एक्टर का नाम इसमें जुड़ चुका है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि साउथ के पापुलर एक्टर अल्लू अर्जुन की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें भी कोई शक नहीं है लेकिन क्या आपको पता है कि 28 मार्च का दिन अल्लू अर्जुन के लिए काफी खास रहा। दरअसल उन्होंने दुबई में अपने वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया जिसकी तस्वीर उन्होंने खुश सोशल मीडिया पर दिखाई है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो अब चर्चा में है।

अल्लू अर्जुन के नाम यह रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन के मैडम तुसाद दुबई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके वैक्स स्टेच्यू का वीडियो कुछ समय पहले शेयर किया गया था। इसके कैप्शन में कहा गया कि “नेशनल अवार्ड विनर यह अवार्ड जीतने वाले उन 70 सालों में पहले तेलुगू अभिनेता हैं। एकमात्र अल्लू अर्जुन इस साल के लास्ट में मैडम तुसाद दुबई में अपने वैक्स स्टेच्यू के साथ आने के लिए तैयार हैं।”

अल्लू अर्जुन ने कहीं ये बात

अल्लू अर्जुन ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी झलक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया। यह हर एक्टर के लिए माइलस्टोन मोमेंट है।” वहीं मैडम तुसाद ने इंस्टाग्राम पर अल्लू अर्जुन की झलक शेयर करते हुए कहा, “अल्लू अर्जुन आइकॉन स्टार डांस के किंग मैडम तुसाद दुबई में आ चुके हैं।

देख लोग हुए कंफ्यूज

मैडम तुसाद में अल्लू अर्जुन की भी स्टेच्यू तैयार की गई है अनावरण 28 मार्च को साउथ सुपरस्टार ने खुद किया। उनका यह स्टैचू फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह पुष्पा झुकेगा नहीं अंदाज में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसकी कई झलकियां एक्टर ने खुद दिखाई। एक झलक में आप देख सकते हैं कि पर्दे को जब हटाया जाता है तो स्टेच्यू के साथ उनकी बेटी पोज दे रही होती हैं। निश्चित तौर पर स्टैचू और अल्लू अर्जुन को देख आप कंफ्यूज हो जाएंगे कि आखिर असल में अल्लू अर्जुन है कौन। दोनों एक जैसे नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 1

सितम्बर 25, 2026