---Advertisement---

‘एक इंसान की गलती नहीं…’ Pushpa 2 एक्टर Allu Arjun की गिरफ्तारी के खिलाफ खड़े हुए Varun Dhawan, पुलिस के एक्शन पर उठाई आवाज

Allu Arjun: 'पुष्पा 2 द रूल' एक्टर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से निश्चित तौर पर सनसनी मच गई है और ऐसे में वरुण धवन सपोर्ट में खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस एक घटना के लिए सिर्फ एक्टर को जिम्मेदार ठहराना गलत है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 13, 2024 5:23 अपराह्न

Allu Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Allu Arjun: जहां एक तरफ अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule) का जादू सिनेमाघरों में खूब देखने को मिल रहा है। वहीं इस इस सब के बीच फैंस को तगड़ा झटका लगा जब अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हुई। दरअसल स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ मचने के दौरान एक महिला की मौत हो गई जिसे लेकर लगातार गहमागहमी जारी है। महिला के परिवार को मदद देने के बावजूद अल्लू अर्जुन की मुसीबतें कम नहीं हुई और आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इस सब के बीच एक्टर के सपोर्ट में बॉलीवुड के Baby John स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) आए हैं। आइए जानते हैं आखिर उन्होंने क्या कहा।

Varun Dhawan ने Pushpa 2 एक्टर Allu Arjun की गिरफ्तारी को कहा गलत

सोशल मीडिया पर वरुण धवन का एक वीडियो चर्चा में है जिसमें वह अपनी फिल्म बेबी जॉन के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस दौरान वह अल्लू अर्जुन को सपोर्ट करते हुए दिखे। वह कहते हैं, “जो भी प्रोटोकॉल है वह हर चीज एक्टर अपने ऊपर नहीं ले सकता है। हम लोग अपने आसपास के लोगों को बता सकते हैं। सिनेपोलिस ने यहां बहुत अच्छा प्रबंध किया है हम लोग इसके लिए बहुत ही आभारी हैं। हालांकि जो हादसा हुआ है वह बहुत दर्दनाक है जिसके लिए मैं माफी मांगता हूं। शोक जताता हूं लेकिन आप गलती एक इंसान को नहीं दे सकते।”

Varun Dhawan ही नहीं Pushpa 2 एक्टर Allu Arjun फैंस भी हैं शॉक्ड

गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन के गिरफ्तारी को लेकर फैंस भी हैरान है और कुछ लोग सपोर्ट में आए हैं। चाहने वालों को तगड़ा झटका भी लगा है। दरअसल भीड़ के दौरान एक महिला और उसके बेटे घायल हो गए थे। जहां महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया जिसकी वजह से विवाद लगातार जारी था। भीड़ को लेकर अल्लू अर्जुन पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं संध्या थियेटर प्रबंधन पर लापरवाही को लेकर यह मामला अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी तक पहुंचा है।

Pushpa 2 एक्टर Allu Arjun पर लिया गया एक्शन का क्या होगा अंजाम

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन को 14 दिन के ज्यूडिशल कस्टडी में भेजा गया है। फिल्म प्रीमियर के दौरान महिला की मौत मामले में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी निश्चित तौर पर लोगों को हैरान कर देने के लिए काफी है। दरअसल 4 दिसंबर को हुई इस घटना को लेकर अल्लू पर एक्शन लिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026