---Advertisement---

Allu Arjun ने खास अंदाज में पुष्पा निर्देशक सुकुमार को दी जन्मदिन की बधाई

Allu Arjun: आज पुष्पा द राइज़ के निर्देशक सुकुमार का जन्मदिन हैं। बता दें, इस फिल्म के साथ उन्होंने वाकई एक शानदार फिल्म लोगों को दी जो दुनिया भर में सनसनी बन गई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 11, 2024 1:21 अपराह्न

allu arjun
Follow Us
---Advertisement---

Allu Arjun: आज पुष्पा द राइज़ के निर्देशक सुकुमार का जन्मदिन हैं। बता दें, इस फिल्म के साथ उन्होंने वाकई एक शानदार फिल्म लोगों को दी जो दुनिया भर में सनसनी बन गई। इसके गानों से लेकर इसके किरदारों और इसके डायलॉग्स तक, हर चीज ने एक रिकॉर्ड बनाया। जबकि दर्शक अभी भी पुष्पा द राइज के उत्साह में डूबे हुए हैं, इसके सीक्वल, पुष्पा 2: द रूल की घोषणा हुई, जिसने पुष्पराज के शासन की शुरुआत का संकेत देने वाले अपने रोमांचक पहले पोस्टर के लॉन्च के साथ देश को चौंका दिया है। साफ है, यह सब केवल निर्देशक सुकुमार की दूरदर्शिता से ही मुमकिन हो सका। ऐसे में आज जब वो अपना जन्मदिन मना रहे हैं, तो पुष्पा टीम उन्हें सेलिब्रेट करना का मौका कैसे मिस कर सकती है।

अल्लू अर्जुन ने दी बधाई

इस बेहद खास मौके पर आइकन स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर सेट से एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा ,”मेरे जीनियस सुक्कू डार्लिंग #Sukumar को जन्मदिन की शुभकामनाएं”वहीं सुकुमार के जन्मदिन पर पुष्पा के मेकर्स ने भी अपने सोशल मीडिया पर निर्देशक का एक पोस्टर साझा किया हैं जिस पर लिखा है, द क्रिएटर, दूरदर्शी। निर्देशक को बर्थ डे विश करते हुए उन्होंने लिखा,”बेहतरीन निर्देशक और #Pushpa की जादुई दुनिया के क्रिएटर, @aryasukku को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

पुष्पा 2 द रूल का इंतजार

15 अगस्त 2024 को दुनिया भर में फिल्म की ग्रैंड रिलीज🔥
आइकन स्टार @alluarjun @iamRashmika #FahadhFaasil @ThisIsDSP @kamal_61 @MythriOfficial @SukumarWritings @TSeries”

पुष्पा 2 द रूल का इंतजार जनता को उत्सुकता से है। आइकन स्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन की पर इसके पहले पोस्टर के लॉन्च ने पुष्पराज के नए अवतार को पेश किया जो पूरे देश में जंगल की आग की तरह फैल गया। इसने वास्तव में पुष्पा 2 द रूल की रिलीज के लिए प्रत्याशा का स्तर बढ़ा दिया है।

पुष्पा 2 द रूल का निर्देशन सुकुमार ने किया हैं और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल ने अभिनय किया हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा निर्मित पुष्पा 2 द रूल 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026