---Advertisement---

Alpha: स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में Munjya एक्ट्रेस संग धमाल मचाएंगी आलिया भट्ट, कहा- ‘जंगल में हमेशा राज करेगा एल्फा…’

Alpha: शरवरी वाघ के साथ स्पाई यूनिवर्स फिल्म में धमाल मचाने के लिए आ रही आलिया भट्ट, अनाउंसमेंट वीडियो देखने के बाद फैंस की बढ़ी बेताबी, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2024 2:01 अपराह्न

alpha
Follow Us
---Advertisement---

Alpha: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आलिया भट्ट फिलहाल बॉलीवुड की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। वहीं वह बहुत जल्द ‘जिगरा’ फिल्म में दिखाई देने वाली है। इस सब के बीच आलिया के फैंस को एक और तोहफा मिलने वाला है क्योंकि उनकी नई फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है जिसमें न सिर्फ वह अकेले नजर आने वाली है बल्कि उनके साथ दिखाई देंगे खूबसूरत एक्ट्रेस शरवरी वाघ। जी हां, फिलहाल नेशनल क्रश की लिस्ट में शुमार हो चुकी मुंज्या फेम का जलवा अब आलिया के साथ देखने के लिए लोग एक्साइटेड हो गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर किस फिल्म में दिखेंगे दोनों साथ।

धमाकेदार टाइटल अनाउंसमेंट देख फैंस क्रेजी

जहां तक इस फिल्म के टाइटल की बात करें तो इसका नाम एल्फा (Alpha) है जिसकी टाइटल अनाउंसमेंट आलिया भट्ट ने काफी शानदार तरीके से की है। यह स्पाई यूनिवर्स फिल्म है जिसके लिए फैंस पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। टाइटल अनाउंसमेंट में आलिया की आवाज आती है, “ग्रीक अल्फाबेट का सबसे पहला अक्षर और हमारे प्रोग्राम का मोटो। सबसे पहले सबसे तेज ध्यान से देखा तो हर शहर में एक जंगल है और जंगल में हमेशा राज करेगा अल्फा।”

यहां जानिए कौन हैं निर्देशक और प्रोड्यूसर

टाइटल अनाउंसमेंट के साथ इस बात की भी जानकारी दी गई है कि इस फिल्म के डायरेक्टर शिव रवैल हैं और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, “यह टाइम है एल्फा गर्ल्स का।” वीडियो को देखने के बाद फैंस अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में सलमान खान और शाहरुख खान के बाद स्पाई यूनिवर्स की दुनिया में आलिया भट्ट भी शामिल हो चुकी हैं।

लोगों की बढ़ गई बेताबी

टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो को देखते हुए यह तो तय है कि आलिया इस फिल्म में काफी अलग नजर आने वाली है। हालांकि इस बारे में और जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर कब तक यह फिल्म रिलीज हो सकती है और ना ही कोई लुक जारी किया गया। फिल्हाल अनाउंसमेंट ने में सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 15, 2026

Priyanka Chopra

जुलाई 15, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

जुलाई 15, 2026

Viral Video

जुलाई 15, 2026