---Advertisement---

Alpha Box Office Collection Day 6: क्या सुपर फ्लॉप की तरफ बड़ रही आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ फिल्म? जानें टोटल कमाई

Alpha Box Office Collection Day 6: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन कर रही है, जिसके छठे दिन की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है. खराब रिव्यूज के बीच कामकाजी दिनों में फिल्म को दर्शकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे इसके फ्लॉप होने की आशंका बढ़ गई है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 9, 2026 4:20 अपराह्न

Alpha Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Alpha Box Office Collection Day 6: आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा से मेकर्स को काफी सारी उम्मीद थी। लेकिन बढ़ते दिनों के साथ इसका कलेक्शन गिरता जा रहा है. बीते दिन मूवी के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है. एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद अब सुस्त पड़ती दिख रही है। जिसके कारण सवाल उठने लगे हैं कि,यह बड़े बजट की फिल्म फ्लॉप होने की कगार पर है? लगभग 150 करोड़ की लागत से बनी इस मूवी की हालत बहुत खराब है.

Alpha Box Office Collection Day 6 कितना हुआ?

अल्फा ने रिलीज के छठे दिन 2.85 करोड़ की नेट कमाई की है. ये कलेक्शन 7321 शोज से हुआ है. अल्फा का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 53.59 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 44.95 करोड़ हो गया है।विदेशों में फिल्म ने छठे दिन 1.50 करोड़ कमाए, जिससे  कुल ग्रॉस कलेक्शन 21.30 करोड़ हो गया है। इस तरह दुनिया भर में अल्फा की टोटल कमाई 74.89 करोड़ रपए तक पहुंच गई है. यसराज की ये स्पाई थ्रिलर मूवी टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 74.89 करोड़ रुपए कर चुकी है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए है.

अल्फा फिल्म का कलेक्शन क्यों गिर रहा?

आलिया भट्ट की अल्फा फिल्म को विश्लेषक पूरी तरह फ्लॉप तो नहीं कह रहे हैं, लेकिन यह एक बहुत ही मुश्किल और निराशाजनक स्थिति की तरफ जरूर बढ़ रही है. अगर इसी तरह इसका कलेक्शन गिरता रहा तो आने वाले दिनों में 150 करोड़ का बजट निकाल पाना भी मुश्किल हो जाएगा.यशराज फिल्म्स यानी की YRF के स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों का बजट बहुत ज्यादा होता है। जिसके कारण उनका अच्छा कलेक्शन करना बहुत जरुरी होता है. लेकिन  आलिया भट्ट की इस फिल्म की स्टोरी को लेकर ऑ़डियंस के काफी नेगेटिव रिव्यू हैं. जिसके कारण इसकी कमाई काफी गिरती जा रही है.वहीं, 10 जुलाई को सिनेमाघरों में ‘धमाल 4’ रिलीज हो रही है. इस बड़ी कॉमेडी फिल्म के आने से ‘अल्फा’ के स्क्रीन और दर्शक दोनों कम हो जाएंगे. जिसका असर इसके कलेक्शन पर दिखेगा.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Asim Riaz

अगस्त 24, 2026

Toxic Advance Booking

अगस्त 24, 2026

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 10

अगस्त 24, 2026

Anushka Ranjan

अगस्त 24, 2026

Aasha Singh Jaiswal

अगस्त 24, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 24, 2026