---Advertisement---

Alpha Release Date: आलिया भट्ट का नया इंटेंस लुक दिखाकर फिर टली रिलीज तारीख, जानें शरवरी वाघ संग कब होगा धमाका

Alpha Release Date: आलिया भट्ट की अल्फा की रिलीज तारीख पर एक बार फिर से ग्रहण लग गया और इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। आइए जानते हैं आखिर अब यह कब रिलीज होने जा रही है जिसकी घोषणा हुई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 9, 2026 1:13 अपराह्न

Alpha Release Date
Follow Us
---Advertisement---

Alpha Release Date: ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, सलमान खान के बाद शरवरी वाघ के साथ स्पाई यूनिवर्स की दुनिया में तबाही मचाने के लिए बहुत जल्द आलिया भट्ट नजर आने वाली है। उनकी आने वाली फिल्म अल्फा को लेकर एक बार फिर से फैंस का दिल टूट गया है क्योंकि रिलीज तारीख को पोस्टपोन कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक नए इंटेंस लुक को शेयर करते हुए मेकर्स ने नई रिलीज तारीख की घोषणा कर दी जिसन फैंस को हैरान कर दिया है। क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने के लिए तैयार अल्फा रिलीज डेट आखिर अब क्या रखी गई है आइए जानते हैं।

आलिया भट्ट ने Alpha Release Date से फैंस को दिया तोहफा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा अल्फा 10 जुलाई 2026 को सीधे सिनेमाघरों में मिलते हैं जहां यशराज फिल्म में आलिया के अलावा शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आ रहे हैं। वहीं इस सब के बीच इस पोस्ट में आलिया की छोटी सी झलक भी दिखाई गई है जहां वह चोटिल नजर आ रही है। उनके चेहरे का एक्सप्रेशन और आंखों में इंटेंस अवतार फैंस को एक्साइटेड कर रहा है लेकिन एक बार फिर अल्फा रिलीज डेट के पढ़ने की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है।

अल्फा पहले भी हो चुकी थी पोस्टपोन

शिव रवैल द्वारा निर्देशित अल्फा में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पहले भी कई बार देरी हो चुकी है। शुरुआत में क्रिसमस 2025 रिलीज़ की योजना बनाई गई थी। इसके बाद अल्फ़ा को 17 अप्रैल, 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। निर्माताओं का तर्क था कि इस पर वीएफएक्स का काम उम्मीद से अधिक समय ले रहा था।
हालांकि इस सब के बीच अब अल्फा रिलीज डेट 10 जुलाई 2026 कर दी गई। इसके पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हुई है लेकिन फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है क्योंकि पहली दफा स्पाई यूनिवर्स की दुनिया में आलिया का धमाका देखने को मिलने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026