---Advertisement---

धुरंधर की तारीफ या बॉलीवुड की बेइज्जती, Ameesha Patel का आदित्य धर को लेकर पोस्ट देख छिड़ गया घमासान

Ameesha Patel: धुरंधर द रिवेंज को लेकर पोस्ट करते हुए अमीषा पटेल ने कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गई है। दरअसल एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री पर भी करारा वार किया और आदित्य धर की तारीफ की है। आइए जानते हैं क्यों लोग बहस करने लगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 25, 2026 10:30 पूर्वाह्न

Ameesha Patel
Follow Us
---Advertisement---

Ameesha Patel: यह सच है कि फिलहाल धुरंधर का खुमार फैंस के सिर से हटने का नाम नहीं ले रहा है। धुरंधर द रिवेंज सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही है। इसके साथ ही डायरेक्टर और स्टार कास्ट भी रणवीर सिंह की आदित्य धर निर्देशित फिल्म को लेकर क्रेजी हैं। अब अमीषा पटेल ने भी इस पर टिप्पणी की है और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। क्या अपने पोस्ट के जरिए अमीषा पटेल ने आदित्य धर की तारीफ की है या फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर एक बार फिर वार किया है। पोस्ट देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स बहस करने पर मजबूर हो गए हैं।

आदित्य धर की धुरंधर को लेकर ये क्या बोल गई अमीषा पटेल

दरअसल अमीषा पटेल ने अपने x पर एक पोस्ट में कहा, “आंखें खोलने वाली बात, इंडस्ट्री का धुरंधर की तारीफ़ करना वाह है और यह ब्रांड सारी तारीफ़ों का हकदार है। इंडस्ट्री को यह समझने की ज़रूरत है कि आदित्य ने एक फ़िल्म बनाई है, कोई प्रोजेक्ट नहीं, एक्टर्स को कास्ट किया है, न कि इंस्टाग्रामर्स को जो पार्टियों में ट्रेंड करते हैं। प्रोजेक्ट बनाना बंद करें और फ़िल्में बनाना शुरू करें।”

Ameesha Patel की टिप्पणी सुन लोग किस तरह कर रहे रिएक्ट

आदित्य धर और धुरंधर को लेकर इस बयान ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी और लोग इस पर टिप्पणी देने में पीछे नहीं है। हेटर्स का कहना है कि अमीषा पटेल सिर्फ लाइमलाइट के लिए ऐसा कर रही है तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे सच बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को यह बात समझ नहीं आ रही है कि आखिर अमीषा पटेल ने किस पर कटाक्ष किया है। एक यूजर ने लिखा, “जब आप एक्टर्स को कास्ट करते हैं, तो आपको ‘धुरंधर’ जैसा जादुई सिनेमा मिलता है। जब आप इन्फ्लुएंसर्स को कास्ट करते हैं, तो आपको केवल 2 दिन का ‘ट्रेंड’ मिलता है।” जहां लोगों का यह भी कहना है कि सिर्फ अमीषा पटेल में वह हिम्मत है जो वह बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बेबाक हो सकती हैं।

धुरंधर द रिवेंज की कमाई रुकने का नहीं ले रही नाम

बता दे कि यह पहली दफा नहीं है जब अमीषा पटेल ने इस तरह की टिप्पणी की हो। वह अक्सर इंडस्ट्री को लेकर मुखर होने में पीछे नहीं रहती है। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह की आदित्य धर निर्देशित धुरंधर द रिवेंज भारत में 578 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। इस पर बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स तक तारीफ कर चुके हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन राकेश बेदी जैसे स्टार्स नजर आए हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 25, 2026

Alia Bhatt

मार्च 25, 2026

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 6

मार्च 25, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 24, 2026

Badshah

मार्च 24, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 24, 2026