---Advertisement---

क्या 25 साल बाद आ रही है Sarfarosh 2? मूवी को लेकर Amir Khan का बड़ा हिंट

Amir Khan अपने रीसेंट इंटरव्यू में फिल्म Sarfarosh 2 को लेकर फैंस को बड़ा हिंट दिया है, चलिए जानते हैं कि क्या उनकी मूवी सच मे आ रही है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 11, 2024 12:30 अपराह्न | Updated: मई 11, 2024 1:15 अपराह्न

Amir Khan
Follow Us
---Advertisement---

Amir Khan: जब भी बॉलीवुड की सबसे शानदार फिल्मों का नाम लिया जाता है तो, उसमें मशहूर एक्टर आमिर खान (Amir Khan) की धमाकेदार फिल्म सरफरोश का नाम सबसे उपर आता है। यहीं आपको बता दें, इस फिल्म को पूरे 25 साल हो चुके हैं जिसके जश्न में एक बेहद शानदार स्क्रीनिंग का आयोजन कराया गया जहां, फिल्म के सभी सितारों के साथ आप सब के चहीते आमिर खान भी नजर आए। यहीं आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि, स्क्रीनिंग के दौरान एक्टर ने इसके पार्ट 2 यानी Sarfarosh 2 की रिलीज़ को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। चलिए जानते हैं वह क्या है।

सरफरोश 2 बनाना चाहते हैं Amir Khan

बात की जाए आमिर द्वारा फिल्म सरफरोश 2 पर दिये बड़े हिंट की तो, आपको बता दें स्क्रीनिंग के दौरान जब एक्टर से एक मीडिया रिपोर्टर द्वारा सवाल किया गया कि, हम कब मान सकते हैं कि सरफरोश 2 आ रही है। उसी के जवाब में आमिर ने कहा “आप ने हम सब के दिल की बात छीन ली है मैं तो, कई सालों से जॉन के पीछे पड़ा हूं कि सरफरोश 2 बनाओ” एक्टर के इस स्टेटमेंट से यह साफ हो रहा है कि, ऑडियंस की तरह वह भी चाहते हैं कि फिल्म का पार्ट 2 आए।

दमदार स्टोरी का है इंतज़ार

अपने इस इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने यह भी खुलासा किया कि, वह बस एक अच्छी कहानी और दमदार कंसेप्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। और इस बात को आमिर ने कुछ इस तरह कहा “मैं आपको एक वादा कर सकता हूं कि, मैं आप सभी के लिए एक बेहतरीन शॉट और स्क्रिप्ट लेकर आउंगा।

वर्क फ्रंट

बात की जाए एक्टर के वर्क फ्रंट की तो, आपको बता दें अपनी फिल्म लाल सिंह चढ्ढा की असफलता के बाद वह अभी ब्रेक पर हैं लेकिन, जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर में धूम मचाते दिखेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026