---Advertisement---

‘हार सामने खड़ी और खेल समाप्त…’ सर्जरी और आईसीयू के बाद Amitabh Bachchan का इमोशनल पोस्ट वायरल, जानें क्यों फैंस का तोड़ा दिल

Amitabh Bachchan: आखिर किस चीज की सर्जरी के बाद बिग बी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो चर्चा में है। यूजर्स परेशान नजर आ रहे हैं क्योंकि 83 वर्षीय एक्टर के फैंस के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2026 3:20 अपराह्न

Amitabh Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan: सोशल मीडिया के जरिए कृप्टिक पोस्ट से अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट शेयर करने में बिग बी कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। यह सच है की एक्टिंग का जलवा दिखा चुके 83 वर्षीय अमिताभ बच्चन के लिए फैंस दीवाने हैं और उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना करते हैं। वहीं इस सब के बीच एक बार फिर उनकी तबीयत सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल व्लॉग के जरिए उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद लोग परेशान हैं कि आखिर अस्पताल में अमिताभ बच्चन की किस चीज की सर्जरी हुई है। इसे लेकर पूरी डिटेल्स क्या है जिसका खुलासा खुद बिग बी न किया है।

Amitabh Bachchan ने हॉस्पिटल के सफर पर क्या कहा

 

दिन 6726 20 जुलाई को जलसा मुंबई में 2:58 की सुबह में पोस्ट किए गए इस ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने बताया, “अस्पताल में सर्जरी और आईसीयू में, कुशल डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की देखरेख में… छुट्टी मिली… और घर वापसी हुई। घर वापसी का यह दौर सबसे कठिन दौर है… शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और व्यावहारिक रूप से। आप एक सम्मानित चैंपियन हैं और एक दिन हार आपके सामने खड़ी हो जाती है… यही आपके जीवन का सबसे कठिन दौर है।”

इमोशमल बिग बी ने क्या कहा

वहीं इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि “कुछ साहस दिखाते हैं, कुछ हार मान लेते हैं। जो संघर्ष करते हैं और साहसी बने रहते हैं, वे सदा विजेता बने रहते हैं। जो ऐसा नहीं करते, वे समझौता कर लेते हैं और बीते समय की शान में जीते हैं। यह चुनाव हर व्यक्ति स्वयं करता है। दोनों में से कुछ भी गलत नहीं है अच्छे रहो, खुश रहो।”

खेल समाप्त होने का क्यों किया अमिताभ बच्चन ने जिक्र

 

वहीं इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने x प्लेटफार्म पर भी एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा जहां उन्होंने कहा कि “खेल समाप्त हो गया पर काम चल रहा है।” इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स यह सोच में पड़ गए है कि आखिर अमिताभ बच्चन की किस चीज की सर्जरी हुई है और पूरी डिटेल्स का लोग इंतजार कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द वह कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 में नजर आने वाले हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026

Prabhas

अक्टूबर 24, 2026

Mallika Sherawat

अक्टूबर 24, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026