---Advertisement---

Amitabh Bachchan को यूं ही नहीं कहा जाता है ‘सदी का महानायक’, 81वें जन्मदिन पर कुछ इस तरह फैंस से हुए रूबरू

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अपने जन्मदिन पर फैंस से अलग अंदाज में रूबरू हुए और सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और बिग बी के अंदाज पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। वहीं अलग लुक और अंदाज में अमिताभ को देख फैंस घायल हो गए हैं।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 11, 2023 11:34 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan: सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। 11 अक्टूबर का यह दिन देशवासियों के लिए काफी खास है क्योंकि इस दिन ही बॉलीवुड को एक नायाब सितारा मिला है। कहने में दो राय नहीं है कि अमिताभ अपनी फिल्मों और दमदार एक्टिंग से एक अलग छाप छोड़ चुके हैं। उनका डायलॉग और आवाज उनकी पहचान है जो लोगों के बीच हमेशा जिंदा रहेगी। वहीं 81वें जन्मदिन के मौके पर अमिताभ का अंदाज और फैंस से रूबरू होना सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आइए देखते हैं जन्मदिन पर फैंस से किस तरह मिले बॉलीवुड के शहंशाह।

जन्मदिन पर लोगों से रूबरू हुए अमिताभ

अमिताभ का जन्मदिन बॉलीवुड लवर्स के लिए किसी खास फेस्टिवल से कम नहीं है। जी हां, और इस दिन का खुमार लोगों के बीच काफी पहले से होता है। 81 साल की उम्र में भी अमिताभ जिस तरह लोगों को अपनी एक्टिंग और आवाज से दीवाना बना देते हैं यह खासियत सिर्फ उन्हीं में है। वह लोगों के बीच चर्चा में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में अमिताभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने जन्मदिन पर लोगों से रूबरू होते हुए नजर।

अलग अंदाज में दिखे अमिताभ

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन येलो कुर्ता और पजामे में नजर आ रहे हैं जिसके साथ उन्होंने व्हाइट दुपट्टे को भी कैरी किया है। वहीं इस दौरान सैफरन कलर की चादर को लपेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। माथे पर तिलक और गले में फूलों की माला यह बताने के लिए काफी है कि अमिताभ का जन्मदिन खास है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अमिताभ बच्चन हाथ जोड़कर अपने फैंस और पैपराजी से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह हाथ हिलाकर लोगों से रूबरू हो रहे हैं और अभिवादन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो फैंस के लिए काफी खास है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sana Saeed

जुलाई 18, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 8

जुलाई 18, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 1

जुलाई 18, 2026

Aamir Khan

जुलाई 18, 2026

Priyanka Chopra

जुलाई 18, 2026

Sana Saeed

जुलाई 17, 2026

Leave a Comment