---Advertisement---

लड़कियों के अंडरगारमेंट्स को लेकर ये क्या बोल गए Amitabh Bachchan, ट्वीट देख ट्रोलर्स लगा रहे जमकर क्लास

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर किस कदर एक्टिव रहते थे इसे किसी सबूत की जरूरत नहीं है। वह अपनी पर्सनल जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी तक को लेकर कई अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं लेकिन यह बात भी सच है कि उन्हें कई दफा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 27, 2023 12:45 अपराह्न

Amitabh Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर किस कदर एक्टिव रहते थे इसे किसी सबूत की जरूरत नहीं है। वह अपनी पर्सनल जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी तक को लेकर कई अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं लेकिन यह बात भी सच है कि उन्हें कई दफा ट्वीट को लेकर काफी ट्रोल भी होना पड़ता है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला और इस बार अमिताभ का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। पुराने होने के बावजूद लोग एक बार फिर महिलाओं के इनरवियर पर कमेंट करने के लिए अमिताभ को लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है या पूरी खबर।

अमिताभ ने कर दी ये गलती

दरअसल यह वाकया 2010 का है जब अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा कह दिया जो सोशल मीडिया पर आज भी वायरल है। दरअसल उन्होंने महिलाओं के अंडरवियर और ग्रामर को मिक्स अप करते हुए कुछ ऐसा सवाल तैयार किया जो वाकई काफी मजेदार था। यूजर्स को तो मानो एक मौका मिल गया और वह उन्हें आज भी इसके लिए ट्रोल कर रहे हैं। इस ट्वीट में अमिताभ ने कहा, “अंग्रेजी भाषा में ब्रा सिंगुलर है तो पेंटीज प्लूरल क्यों है।” बिग बी के इस ट्वीट के वायरल होने के बाद लोग आज भी उन्हें जमकर फटकार लगा रहे हैं।

ट्वीट पर यूजर्स ले रहे चटकारे

इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए एक यूजर ने कहा, “अच्छा सवाल है बच्चन साहब ट्राई करें कि यह केबीसी के नेक्स्ट सीजन में हो।” वहीं एक और यूजर ने कहा कि “आखिरकार किसी ने तो इतना महत्वपूर्ण सवाल पूछा है।” तो वहीं एक और यूजर ने कहा, “यह तो बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।” इसके अलावा भी लोग खूब मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि अमिताभ यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।

इन प्रोजेक्ट में दिखेंगे अमिताभ

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन बहुत जल्द क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आने वाले हैं। वहीं उनके पास प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट ‘कल्कि 2898 एडी’ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026