---Advertisement---

एंग्जाइटी ने क्यों Amitabh Bachchan का जीना किया मुश्किल, बढ़ती उम्र में हो रही दिक्कत तो कल्कि एक्टर से जानें कैसे करें कंट्रोल

Amitabh Bachchan: बिग बी ने बताया कि कैसे एंजायटी की वजह से उन्हें परेशानी हो रही है और एक भी दिन बिना काम किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। इसके साथ ही बढ़ती उम्र में कैसे आप रह सकते सतर्क। आइए जानते हैं क्या कहा अमिताभ बच्चन ने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 6, 2026 10:50 पूर्वाह्न

Amitabh Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan: डॉन से लेकर कल्कि 2898 एडी की दुनिया में एडवेंचर करने वाले बिग बी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह सच है कि 83 साल की उम्र में भी वह जिस तरह से एक्टिव हैं और अपने काम को लेकर जिज्ञासु है यह दुनिया जानती है। वहीं इस सबके बीच अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में एंग्जायटी को लेकर बात करते हुए कहा कि कैसे घर में रहना उनके लिए मुश्किल हो गया है। एक भी दिन काम ना करना उनका चिंता बढ़ाने के लिए काफी होता है। हालांकि इस सबके बीच गौर करने वाली बात यह है कि अमिताभ बच्चन ने इस व्लॉग के जरिए एंग्जायटी से पीड़ित लोगों को खास सलाह देते हुए दिखे।

Amitabh Bachchan को किस चीज की सताई चिंता

अपने व्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, “एक दिन जो कुछ ‘आलसी’ लगा… बिना किसी खास वजह के… लेकिन हर दिन काम न करना मुझे अजीब लगता है। जब आप अपने रोज़ के तय शेड्यूल को फॉलो नहीं करते हैं, तो समय के साथ आपकी बनाई हुई आदत में रुकावट आती है। नतीजतन, दिन कुछ अस्त-व्यस्त सा लगने लगता है, जबकि आम दिनों में, सब कुछ आसानी से और सही तरीके से चलता है।”

अमिताभ बच्चन ने एंग्जायटी पीड़ित लोगों को क्या दी सलाह

इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन में आगे कहा, “फिर आप खुद सोचते हैं कि दिन ठीक वैसा क्यों नहीं बीत रहा जैसा आप चाहते थे। अगर हम बस इस बात को समझ लें, तो हम अपने आस-पास शांति और सुकून बनाए रख सकते हैं। हालांकि, कुछ लोगों के लिए, यह हासिल करना मुश्किल साबित होता है, और यह उनकी एंग्जाइटी को और बढ़ाता है।”

एंग्जायटी से परेशान लोग क्या करें

ऐसे में अमिताभ बच्चन के मुताबिक एंग्जायटी को कंट्रोल करने के लिए आपको बस इस बात को समझने की जरूरत है कि आखिर आपको दिक्कत किस चीज से हो रही है। आप किस चीज को ज्यादा सोच रहे हैं। अगर आप इस पर काम कर लेते हैं तो आपको फायदा हो सकता है।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो कौन बनेगा करोड़पति शो को होस्ट करने के साथ-साथ आखिरी बार अमिताभ बच्चन कल्कि 2898 एडी में दिखे थे। वहीं अगली फिल्म कल्कि 2 के लिए उनकी तैयारी फिलहाल जारी है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026