---Advertisement---

Amitabh Bachchan को क्या लॉयल इंसानों की खली कमी, क्रिप्टिक पोस्ट देख लोग जया बच्चन के लेने लगे मजे

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कृप्टिक पोस्ट लिखा जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। इसके मायने क्या हैं। आइए जानते हैं क्यों जया बच्चन को लोग ट्रोल करने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 27, 2026 2:46 अपराह्न

Amitabh Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan: 83 साल की उम्र में भी स्क्रीन पर अपनी उपस्थिति से जलवा दिखाना अमिताभ बच्चन बखूबी जानते हैं लेकिन इस सबके बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा कृप्टिक पोस्ट लिखा जिसके बाद लोग सोच में पड़ गए। अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन ने आखिर इस बार क्या लिखा जिसकी वजह से फैंस सोच में पड़ गए कि आखिर इसके मायने क्या है। बिग बी के फैंस परेशान हो गए हैं और सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर बिग बी ने क्या कहा है जो लगातार सुर्खियों में है।

लॉयल लोगों की कमी को लेकर क्या बोले Amitabh Bachchan

दरअसल अमिताभ बच्चन ने एक्स प्लेटफार्म पर लिखा, “वफादार लोग दुनिया के हर कोने में मिल जाते हैं लेकिन बदकिस्मती से धरती गोल है।” उनके इस क्रिप्टिक पोस्ट का मतलब तो साफ है कि दुनिया में वफादार लोगों की कमी के बारे में वह जिक्र कर रहे हैं लेकिन उनका इशारा किस तरफ है। इस बारे अमिताभ बच्चन ने बात भले ही ना की हो लेकिन सोशल मीडिया पर लोग जया बच्चन को लेकर जमकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन को क्यों लोग करते दिखे ट्रोल

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को देखने के बाद जहां एक यूजर ने कहा कि इसका मतलब इंसान में समस्या नहीं है बल्कि धरती के शेप में ही दिक्कत है। वहीं एक यूजर ने कहा जया जी फोन वापस रख दीजिए अमित जी का तो एक यूजर ने कहा आपका मतलब क्या है कि आप लॉयल नहीं हैं। एक यूजर ने कहा क्या यह कन्फेशन है। एक ने कहा जया मैडम कॉर्नर में रो रही होगी। बाकी यूजर्स भी अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर टिप्पणी करने में पीछे नहीं है जहां लोग मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कहा जा रहा है कि अगली बार अमिताभ बच्चन कल्कि 2898 AD 2 में नजर आने वाले हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mother's Day

मई 10, 2026

Celina Jaitly

मई 9, 2026

Ameesha Patel

मई 9, 2026

Raja Shivaji Box Office Collection Day 8

मई 9, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 22

मई 9, 2026

Akshay Kumar

मई 9, 2026