---Advertisement---

Jaya Bachchan ने अकड़ दिखाकर की मीडिया की बेइज्जती, करण जौहर का रिएक्शन क्यों हो रहा वायरल

Jaya Bachchan: एक बार फिर जया बच्चन मीडिया को देखकर कुछ ऐसा कर जाती है जो चर्चा में है। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है जिसने सोशल मीडिया पर बवाल कर दिया है। वहीं इस दौरान करण जौहर भी चर्चा में आ गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 19, 2026 1:45 अपराह्न

Jaya Bachchan
Follow Us
---Advertisement---

Jaya Bachchan: अमिताभ बच्चन की पत्नी और सपा सांसद के तौर पर अक्सर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की लीजेंडरी एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर पैप्स के सामने बेबाकी दिखाकर चर्चा में आ जाती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ जब उन्हें स्पॉट किया गया है। मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां जया बच्चन के साथ करण जौहर को भी स्पॉट किया गया लेकिन इस दौरान डायरेक्टर का रिएक्शन वायरल हो रहा है। जहां एक बार फिर से एक्ट्रेस ने मीडिया पर गुस्सा बयां करती हुई दिखी जो चर्चा में है। वीडियो देखकर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं।

Jaya Bachchan ने क्या कहा मीडिया को

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जहां तक वायरल वीडियो की बात करें तो उसमें आप देख सकते हैं कि कैसे मीडिया से पहले जया बच्चन बचती हुई नजर आती है कैमरे की तरफ पीठ किए हुए दिखाई देती है लेकिन इस सबके बीच जब कैमरे पीछा नहीं छोड़ते हैं तब वह गुस्से में वह हाथ दिखाते हुए कहती है, “बस बहुत हुआ।” इस वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। जहां कुछ लोगों का कहना है कि जानबूझकर मीडिया क्यों इसके पीछे जाती है तो वहीं कुछ लोग मजे लेते हुए यह कह रहे हैं कि मीडिया भी मजे लेने में पीछे नहीं है।

जया बच्चन के मजे लेते हुए क्या बोले करण जौहर

वहीं इस सबके बीच एक और वीडियो की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि कैसे करण जौहर से जया बच्चन हंस कर बात करते हुए नजर आती है। जब वे जाने लगते हैं तब एक दूसरे से गले मिलते हैं। इस दौरान डायरेक्टर पैप्स से कहते हैं कि “मेरी वजह से आप लोगों को आज जया बच्चन की तस्वीर मिल गई।” इतना कहकर वह हंसने लगते हैं जिस पर जया बच्चन की भी हंसी निकल जाती है।

क्यों आखिरी बार विवादों में आई थी जया बच्चन

गौरतलब है कि जया बच्चन को आखिरी बार काफी ट्रोल का सामना करना पड़ा था जब उन्होंने कैमरे पर यह कह दिया कि आजकल गंदी पैंट पहने हुए कोई भी मोबाइल लेकर आ जाता है और खुद को मीडिया कह देता है। इसकी वजह से उन्हें काफी फजीहत का भी सामना करना पड़ा था।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026