Amitabh Bachchan : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबियत बिगड़ गई है. जिसके कारण उनके रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ को एक हफ्ते के लिए बंद करना पड़ा है. दिवाली पर आयी इस खबर ने फैंस और परिवार को निराश कर दिया है. मौसम में बदलाव और मौसमी फ्लू के कारण एक्टर की तबियत बिगड़ी है. हालंकि एक्टर की तरह से दिवाली की सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया गया है.
Amitabh Bachchan की तबियत हुई खराब
खराब तबियत की खबरों के बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा किया है. उन्हेंने एक्स पर लिखा, ‘हो हो होगया’. इस पोस्ट का मतलब क्या है? फैंस ये जानने के लिए कंफ्यूज हैं. अमिताभ बच्चन की उम्र 84 साल है.दिवाली के आस-पास मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण उन्हें सर्दी-खांसी और बुखार होने की खबर है.
देखें पोस्ट
T 5909 – हो हो होगया
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 7, 2026
इस बीच एक खबर ये भी सामने आयी थी कि, केबीसी 18 की शूटिंग के दौरान उनका पैर फिसलने से घुटने में चोट लगी थी.डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी थी, जिसकी वजह से केबीसी की शूटिंग को भी कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया था. केबीसी के मेकर्स के मुताबिक, शो के नए एपिसोड जल्द ही टीवी पर प्रसारित होंगे. फिलहाल इस दिवाली उनका पुराना एपिसोड ही टेलीकास्ट होगा.
बिग बी की कैसी है हालत?
बॉलीवुड सुपरस्टार की बिगड़ी हालत और ठीक होे की ताजा अपडेट सामने नहीं आ सकी है.हालांकि, फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक्टर की तबीयत को लेकर किसी गंभीर परेशानी की पुष्टि नहीं हुई है. जिसके कारण फैंस को परेशान होने की जरुरत नहीं है.
