---Advertisement---

आखिरकार Amitabh Bachchan के Twitter अकाउंट को मिल ही गया ब्लू टिक, हाथ-पैर जोड़कर की थी मिन्नतें

ब्लू टिक वापस पाने के लिए राशि का भुगतान करने की जानकारी अमिताभ बच्चन ने इस ट्वीट के जरिए दी है, 'इ, लेओ ! और मुसीबत आई गई ! सब पूछत है, Twitter के तुम 'भैया' बुलाय, रहेओ....

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 22, 2023 2:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Amitabh Bachchan: एलान मस्क द्वारा ट्विटर के खरीदने के बाद वे लगातार उसमें कई बड़े बदलाव करते नजर आए हैं, जिसमें  कई बड़ी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाना शामिल है। 20 अप्रैल को कई बड़ी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिकट हटा दिया गया है। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

ब्लू टिक के लिए देने होंगे पैसे

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इसे लेकर एक अनोखे अंदाज में ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि, उन्होंने ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए लगने वाली राशि का भुगतान कर दिया है लेकिन फिर भी उन्हें ब्लू टिक नहीं मिला है। उन्हें उनका ब्लू टिक वापस दे दिया जाए। जिसके बाद बिग बी ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में उन्हें ब्लू टिक वापस मिलने की भी जानकारी दी। बता दें कि, ट्विटर पर ब्लू टिक पाने के लिए अब एक राशि का भुगतान करना अनिवार्य कर दिया गया है। भारत में ट्विटर ब्लू के लिए वेब यूजर्स को 650 रुपये तो वहीं IOS और एंड्रॉइड यूजर्स को 900 रुपये का भुगतान हर महीने कंपनी को करना होगा।

Also Read: इन फीचर्स के साथ टेक मार्केट में तहलका मचाने आ रहे Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5, जानें कब होंगे लॉन्च

इ, लेओ ! और मुसीबत आई गई !

ब्लू टिक वापस पाने के लिए राशि का भुगतान करने की जानकारी अमिताभ बच्चन ने इस ट्वीट के जरिए दी है, ‘इ, लेओ ! और मुसीबत आई गई ! सब पूछत है, Twitter के तुम ‘भैया’ बुलाय, रहेओ! अब ‘मौसी’ कसे होई गई? तो हम समझावा की, पहले Twitter के निसानी, एक ठो कूकुर रहा, तो ओका भैया बुलावा। अब उ फिर से, एक फुदकिया बन गवा है, तो फुदकिया तो चिड़िया होत है ना, तो मौसी।’

ट्वीटर अकाउंट पर ब्लू टिक वापस मिलने पर किया यह ट्वीट

ब्लू टिक के लिए भुगतान करने के बाद भी वापस ना मिलने पर अमिताभ बच्चन ने भोजपुरी भाषा में बड़े मजाकिया अंदाज में यह ट्वीट किया, ‘ए twitter भइया! सुन रहे हैं? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम… तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं- Amitabh Bachchan.. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम। अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का??’

Also Read: Priyanka Chopra और Nick Jonas रोम की सड़कों पर हुए रोमांटिक, कपल का Video देख धड़कने लगा फैंस का दिल

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026