---Advertisement---

एंटीलिया में धूमधाम से होगी Anant Ambani और Radhika Merchant की सगाई, रॉयल जश्न पर टिकी है लोगों की निगाहें

Anant Ambani Radhika Merchant: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की आज अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड से सगाई है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आज शाम मुंबई में एंटीलिया में सगाई हो रही है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गौरतलब है कि 29 दिसंबर 2022 को राजस्थान के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 19, 2023 11:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की आज अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड से सगाई है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आज शाम मुंबई में एंटीलिया में सगाई हो रही है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गौरतलब है कि 29 दिसंबर 2022 को राजस्थान के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में अनंत और राधिका का रोका समारोह आयोजित किया गया था। इस सामारोह में दोनों परिवार के करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहे। वहीं बीते दिन मेहंदी सेरेमनी हुई जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस बीच फैंस को सगाई की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

शादी की तैयारियों में जुटे हैं अंबानी और मर्चेंट फैमिली

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके लिए कई तरह के इवेंट्स होने वाले हैं। इमंगलवार को अंबानी और मर्चेंट फैमिली ने मेहंदी पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी से मुकेश अंबानी की तस्वीरें सामने आईं और लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं। वहीं आज सगाई का कार्यक्रम मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित एंटीलिया मेंशन में होने वाला है।

Also Read: Imli Web Series on ULLU: सपने पूरा करने के लिए किस हद को पार करेंगी Nehal Vadoliya, चर्चा में हैं इंटीमेट सीन्स

सोशल मीडिया पर राधिका का डांस वीडियो वायरल

बीते दिन मेहंदी फंक्शन से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसे फैंस से खूब प्यार मिला था। वहीं राधिका का ‘घर मोरे पिया’ पर एक डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो में राधिका पिंक हैवी लहंगे में नजर आ रही हैं। मेहंदी फंक्शन में राधिका की ख़ुशी देखने लायक है। गौरतलब है कि राधिका एक प्रोफेशनल डांसर है। बता दें कि अनंत और राधिका लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों फैमिली फ्रेंड भी हैं और दोनों को कई दफा साथ में देखा जाता है।

Also Read: Weather News: इन राज्यों में पड़ रहीं ठिठुरन वाली ठंड, माइनस में लुढ़का पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026