---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: संगीत नाइट में जस्टिन ही नहीं ये सितारे भी बांधेंगे समा! इन सिंगर्स के सुरों से सजेगी महफिल

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: शादी से पहले मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में संगीत नाइट का आयोजन किया गया है जिसमें बॉलीवुड के सितारे और सिंगर्स जलवा दिखाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2024 5:11 अपराह्न

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर दुनिया इंतजार कर रही है। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे की शादी पर लोगों की नजरे हैं। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक आज यानी 5 जुलाई को संगीत की रात का आयोजन किया गया है। जी हां, जश्न की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में मामेरू फंक्शन और डांडिया नाइट के बाद कहा जा रहा है कि आज संगीत फंक्शन किया जाएगा जिसमें शिरकत करने के लिए हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर भी पहुंचे हैं। ना सिर्फ जस्टिन बल्कि ये बॉलीवुड सितारे भी जश्न का बनेंगे हिस्सा। आइए जानते हैं आखिर लिस्ट में किन-किन चेहरों का नाम है शामिल।

सलमान खान का दिख सकता है स्वैग

कहा जा रहा है कि अनंत और राधिका की संगीत नाइट को और भी हसीन बनाने के लिए बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान नजर आ सकते हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन कई रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा है कि इस संगीत नाइट को खूबसूरत बनाने में सलमान खान साथ दे सकते हैं।

रणवीर सिंह मचाएंगे धमाल

एक रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह भी फंक्शन में नजर आ सकते हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन एनर्जेटिक स्टार को इस स्टेज पर देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आखिर वह किस गाने पर धमाल मचाएंगे। फिलहाल रणवीर दीपिका पादुकोण के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। वहीं एक्टर ‘डॉन 3’ को लेकर भी चर्चा में हैं।

प्री-वेडिंग में दिखे थे तीनों खान

याद हो तो अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ मिलकर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़े थे। तीनों खान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। ऐसे में क्या एक बार फिर से इतिहास दोहराया जाएगा इसे देखने के लिए फैंस इंतजार में हैं।

इन सितारों पर भी है नजर

अगर बाकी सितारों की बात करें तो कियारा आडवाणी की अंबानी फैमिली की क्लोज़नेस को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा भी नजर आ सकती हैं। इसके अलावा मामेरू फंक्शन में जाह्नवी कपूर को उनके पास बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ देखा गया था जिसके बाद संगीत नाइट में उनकी उपस्थिति पर भी कयास लग रहे हैं।

ये सिंगर्स भी चला सकते हैं जादू

अगर इस फंक्शन की बात करें तो कई नामी सिंगर अपने परफॉर्मेंस से अनंत और राधिका मरचेंट की संगीत सेरेमनी को खास बनाने में अहम भागीदारी निभाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिन बीबर के अलावा बादशाह, स्टेबिन बेन और करण हूजा भी अपने परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ सकते हैं। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी 12 जुलाई को सात फेरे लेने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026