---Advertisement---

Anant-Radhika Wedding: ‘मामेरू’ फंक्शन से हुई जश्न की शुरुआत, पिंक लहंगे और चोटी में दिल चुरा गई अंबानी की बहुरानी

Anant-Radhika Wedding: राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी की शुरुआत हो चुकी है। मामेरू फंक्शन की झलक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। ऐसे में आइए देखते हैं क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2024 6:40 अपराह्न

Anant-Radhika Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर कपल के मामेरू फंक्शन की झलक काफी सुर्खियों में है। कहने में दो राय नहीं है कि होने वाली दुल्हनिया अपने अंदाज में छा गई है और इस जश्न की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। होने वाली दुल्हन की झलक देखने के बाद फैंस फिदा हो गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर किस तरह हुई है अनंत-राधिका की गुजराती शादी की शुरुआत।

राधिका का लुक देख फैंस फिदा

जहां तक इस फंक्शन से झलक की बात करें तो राधिका मर्चेंट का लुक सामने आया है जहां वह पिंक लहंगे में नजर आ रही है। गोल्डन मोटी पट्टी वाले लहंगे को चोटी हेयर स्टाइल और मांगटीका, झुमके और नेकपीस से वह अपने लुक को कंप्लीट कर रही है। कहने में दो राय नहीं है कि उनकी खूबसूरती देखने लायक है।

आखिर क्या है ‘मामेरू’ फंक्शन

मामेरू फंक्शन के लिए अंबानी परिवार पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि वैसे गुजराती शादी में यह सेरेमनी शादी के एक-दो या तीन दिन पहले भी होती है लेकिन इस हाई डिमांडिंग वीआईपी शादी में करीब 8 दिन पहले इस फंक्शन का आयोजन किया गया है। जहां इस फंक्शन में दुल्हन के मामा उसके घर आकर उन्हें साड़ी चूड़ियां और गहने के साथ-साथ पैसे या अन्य उपहार देते हैं। यहां गिफ्ट से ज्यादा फीलिंग और खुशी मायने रखती है।

इस दिन होने वाली है शादी

गौरतलब है कि इससे पहले 2 प्री वेडिंग फंक्शंस को आयोजित किया गया जिसमें से एक ग्वालियर तो दूसरा इटली के लग्जरी क्रूज पर हुआ। इसमें बॉलीवुड से लेकर तमाम वीआईपी गेस्ट शामिल हुए। वहीं बीते दिन नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने गरीब लोगों के लिए एक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन भी किया था। यह मोस्ट अवेटेड शादी 12 जुलाई को होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026