---Advertisement---

Aneet Padda संग अहान पांडे क्या फिल्म में दिखेंगे या ब्रांड का है प्रमोशन, वीडियो को लेकर कहा ‘नए चैप्टर की शुरुआत

Aneet Padda: अहान पांडे के साथ एक बार फिर से क्या सैयारा की एक्ट्रेस नजर आने वाली है। आइए जानते हैं क्यों होने लगी है बातें और किस तरह से वे चर्चा में आ गए हैं। टीजर दिखाकर ट्रेलर रिलीज की घोषणा कर दी गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 12, 2026 2:01 अपराह्न

Aneet Padda
Follow Us
---Advertisement---

Aneet Padda: जब से सैयारा फिल्म रिलीज हुई है तब से स्टार्स अपने जैन-जी फैंस को दीवाना बनाने के लिए जाने जाते हैं। जहां एक बार फिर अनीत पड्डा और अहान पांडे के एक नए वायरल वीडियो ने लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ाने का काम किया है। जल्दी ट्रेलर रिलीज होने की घोषणा कर दी गई है और अहान पांडे ने अपने चाहने वाले को अनीत के साथ एक ऐसी झलक दिखाई है जिसने निश्चित तौर पर फैंस को दीवाना बना दिया है। इस सब के बीच फैंस यह जानने के लिए बेताब है कि क्या यह टीजर किसी आने वाली फिल्म की है या फिर सिर्फ ब्रांड का प्रमोशन होने वाला है।

क्या है वीडियो में जिससे चर्चा में आए अहान पांडे और अनीत पड्डा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ahaan Panday (@ahaanpandayy)

अनीत पड्डा के साथ अहान पांडे ने एक रोमांटिक वीडियो को पोस्ट किया है जिसके साथ ही कैप्शन में लिखा, “इस गर्मी में कहानी एक नया मोड़ लेती है। एक नया चैप्टर शुरू होता है ट्रेलर जल्द आ रहा है।” जहां इस वीडियो में पहले अहान पांडे की झलक दिखाई देती है तो वही बाद में अनीत पड्डा भी अपनी क्यूटनेस से दिल जीतते हुए नजर आती है। दोनों की जोड़ी आखिर कहां दिखाई देने वाली है यह जानने के लिए फैंस बेताब हो गए हैं। वहीं कुछ ही सेकंड के क्लिप ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

Aneet Padda और अहान पांडे के ट्रेलर को लेकर लोगों की बेताबी

इस दौरान अहान पांडे और अनिल पड्डा कुछ भी नहीं बोलते हैं लेकिन ट्रेलर बहुत जल्दी रिलीज होने की बात करके लोगों की बेताबी जरूर बढ़ गई है। जहां सैयारा की इस खूबसूरत जोड़ी को एक बार फिर से देखने के लिए लोग एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों को यह फिल्म लग रहा है हालांकि वीडियो को देखकर साफ जाहिर है कि वह किसी ब्रांड के लिए साथ में कोलैब कर रहे हैं लेकिन फैंस उन्हें एक साथ देखने के लिए ही एक्साइटेड हो गए हैं। इसे बिगेस्ट लॉन्च ऑफ़ द ईयर बताया जा रहा है तो वहीं ट्रेलर 13 मार्च को जारी किया जाएगा।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली सैयारा में अहान पांडे और अनीत पड्डा साथ नजर आए थे और इसने लगभग 579 करोड रुपए का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था और सबसे बड़ी लव स्टोरी बन गई।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pregnancy Tips

जून 27, 2026

Health Tips

जून 26, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026