---Advertisement---

Angry Young Men ट्रेलर रिलीज होने के साथ क्यों ट्रेंड में आए सलमान खान सहित ये चेहरे, वीडियो देख लोगों ने दी प्रतिक्रिया

Angry Young Men: प्राइम वीडियो पर बहुत जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है 'एंग्री यंग मैन' ट्रेलर, रिलीज के साथ ही सलमान खान आए चर्चा में, खास होने वाली है यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2024 6:45 अपराह्न | Updated: अगस्त 13, 2024 7:33 अपराह्न

Angry Young Men
Follow Us
---Advertisement---

Angry Young Men: प्राइम वीडियो ने अपनी नई ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘एंग्री यंग मैन’ का ट्रेलर रिलीज किया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी लगातार ट्रेंड में है। वहीं ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान अपने पिता के साथ नजर आए। वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलीम खान और जावेद अख्तर के अलावा सलमान खान सहित ये चेहरे दिखे।

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

इस सबके बीच ट्रेलर लॉन्च से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें सलमान खान सलीम खान के साथ जावेद अख्तर अपने बेटे फरहान अख्तर के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान जोया अख्तर भी दिखीं। वीडियो को देखने के बाद फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कुछ नया होने वाला है तो दूसरे ने कहा चार सितारे एक फ्रेम में। एक यूजर ने लिखा इसमें बॉलीवुड के बारे में खुलासे होंगे।

क्या होगी इस सीरीज में खास

दरअसल वेब सीरीज सलीम और जावेद की जोड़ी पर आधारित है जो बॉलीवुड सिनेमा को यहां तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इंडस्ट्री को कई ऐसी फिल्में दी है जो दशकों तक याद किए जाएंगे और इसी की वजह से इन दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। ऐसे में लंबे समय बाद इनकी कहानी को देखने के लिए लोग भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

क्या है सलमान खान की भूमिका

जहां तक इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज की बात करें तो यह 20 अगस्त को प्रीमियम होने के लिए तैयार है। सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें सलमान खान फिल्म्स, एक्शन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोड्यूसर हैं तो सलमान खान, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, सलमा खान, सलमान खान और जोया अख्तर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3

मार्च 2, 2026

Rajpal Yadav

मार्च 2, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 2, 2026

Contact Lens

मार्च 2, 2026

Tiger Shroff

मार्च 2, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026