---Advertisement---

Sonal Chauhan ईरान इजराइल टेंशन के बीच दुबई की सेफ्टी को लेकर हुई मुखर, इस तरह दिखाई बेबाकी

Sonal Chauhan: सोनल चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी सलामती की बात करती दिखी। उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आखिर दुबई की तारीफ में ऐसा क्या कह गई सोनम जो सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 2, 2026 10:41 पूर्वाह्न

Sonal Chauhan
Follow Us
---Advertisement---

Sonal Chauhan: किसी समय में इमरान हाशमी की जन्नत में सोनल चौहान नजर आई थी और फैंस के दिलों की रानी बन गई थी। लंबे समय के बाद एक बार फिर जन्नत एक्ट्रेस चर्चा में आ गई क्योंकि यूएस ईरान इजरायल संकट के बीच वह दुबई में फंस चुकी थी। इसकी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया से भारत वापसी के लिए गुहार लगाई थी लेकिन इस सब के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से उन्होंने सरेआम दुबई को दुनिया का सबसे सुरक्षित जगह बता दिया है। आइए जानते हैं अपनी स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए सोनल चौहान ने अब क्या कहा है।

Sonal Chauhan ने दी अपनी सुरक्षा की जानकारी और दुबई के लिए क्या कहा

सोनल चौहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “जो भी मुझे मैसेज कर रहे हैं और मेरा हालचाल पूछ रहे हैं – धन्यवाद और जवाब न दे पाने के लिए मुझे माफ़ करना। आपकी चिंता सच में बहुत मायने रखती है। मैं सुरक्षित हूं और मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि अधिकारी सभी को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। घबराने की कोई बात नहीं है। यकीनन, दुबई दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह है। @modgovae सभी की सुरक्षा और बचाव में है। चीज़ें पूरी तरह से कंट्रोल में हैं। और मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि पैनिक न फैलाएं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं।”

पीएम मोदी के लिए सोनल चौहान ने क्या कहा

गौरतलब है कि इससे पहले सोनल चौहान ने अपनी मदद के लिए गुहार लगाते हुए कहा था ने लिखा, “माननीय PM @narendramodi जी, मैं अभी दुबई में चल रहे संकट के बीच फंसी हुई हूँ। फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं और भारत लौटने का कोई साफ़ रास्ता नहीं है। मैं सुरक्षित घर वापस जाने में मदद के लिए सरकार से गाइडेंस और सपोर्ट मांग रही हूँ। मैं सरकार से किसी भी मदद और सुरक्षित वापसी के लिए गाइडेंस के लिए बहुत आभारी रहूंगी @meaindia @india_in_dubai।”

ईरान और इजराइल के बीच टेंशन से व्यथित थे सोनल चौहान

बता दे कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के ज्वाइंट मिलट्री स्ट्राइक के बाद मिडिल ईस्ट में काफी सर दर्द बढ़ गई है। जहां एक तरफ ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई तो दूसरी तरफ एक के बाद एक मिसाइल हमले जारी है जिसकी वजह से दोहा, अबू धाबी, दुबई, रियाद और अम्मान में लगातार धमाके देखे जा रहे हैं। खाड़ी देशों में टेंशन बढ़ गया है और ऐसे में सोनल चौहान के फंसने की खबर ने फैंस को व्यथित कर दिया था।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026