---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3 को होस्ट करने के बाद Anil Kapoor का लगा जैकपॉट, SRK-आलिया सहित ऋतिक की फिल्म में धमाका करेंगे एनिमल स्टार

Anil Kapoor: अनिल कपूर बहुत जल्द कई फिल्मों से मचाने वाले हैं धमाल, सोशल मीडिया पर एक्साइटेड हुए फैंस, एक्टर को लेकर आ रही है यह खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 11, 2024 2:47 अपराह्न

Anil Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Anil Kapoor: बिग बॉस ओटीटी 3 के होस्ट अनिल कपूर आखिरी बार एनिमल फिल्म में नजर आए थे। रणबीर कपूर के साथ उनकी यह फिल्म काफी चर्चा में रही और लोग उनकी एक्टिंग के कायल हो गए। लेकिन इस सबके बीच अनिल कपूर लोगों के बीच चर्चा में आ गए हैं क्योंकि कहा जा रहा है कि वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की दुनिया में वह पूरी तरह से तहलका मचाने के लिए तैयार है। उनके पास पाइपलाइन में कई फिल्में है। अब एक्शन करते हुए अनिल कपूर को देखना वाकई फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग होने वाला है।

क्या है ये माजरा

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि अनिल कपूर ने स्पाई यूनिवर्स के मेकर्स यशराज फिल्म के साथ फिल्मों के लिए हाथ मिलाया है जिसमें शाहरुख खान से लेकर ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स का नाम शुमार है। कहा जा रहा है कि स्पाई यूनिवर्स के एक फॉर्मल लिंक में वे जुड़े रहेंगे जो हर फिल्म में दिखेंगे। आदित्य चोपड़ा अनिल कपूर के किरदार और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं इसीलिए उन्होंने एक्टर के साथ इस दिल को साइन किया है।

इन फिल्मों में दिखेंगे Anil Kapoor

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कपूर ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह शाहरुख खान दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान के सीक्वल पठान 2 में भी दिखाई दे सकते हैं। हाल ही में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ फिल्म ‘अल्फा’ की अनाउंसमेंट हुई है और अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म में भी अनिल कपूर मुख्य भूमिका में दिखेंगे। यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में अनिल क्या धमाल मचाते हैं।

चर्चा में हैं अनिल कपूर

फिलहाल अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट करने को लेकर काफी चर्चा में हैं और लोग उन्हें एक होस्ट के तौर पर काफी पसंद भी कर रहे हैं। स्पाई यूनिवर्स की दुनिया में वह एक्शन से क्या धमाल मचाते हैं यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

जुलाई 15, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

जुलाई 15, 2026

The Odyssey

जुलाई 15, 2026

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026