---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: थप्पड़ कांड के बाद विशाल पांडे के पीछे हाथ धोकर पड़ी वड़ा पाव गर्ल और कृतिका, इस तरह करती दिखीं टारगेट

Bigg Boss OTT 3 का रीसेंट प्रोमो सामने आया है जिसमें, वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका और कृतिका इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे को टारगेट करती दिख रही हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 11, 2024 1:35 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: इन दिनों फैंस का फेवरेट शो Bigg Boss OTT 3 काफी ज्यादा विवादों से घिरा हुआ है। जब से यूट्यूबर अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ मारा है, तब से ही बीबी हाउस में कोई न कोई नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते कुछ एपिसोड में देखा गया था कि, वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित और कृतिका मलिक इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे पर जमकर निशाना साध रही हैं। अब शो में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल सोशल मीडिया पर शो का रीसेंट प्रोमो शेयर किया जिसमें, चंद्रिका और कृतिका, विशाल पांडे को नीचा दिखाने की कोशिश में दिख रही हैं।

Bigg Boss OTT 3 में विशाल को टारगेट करती दिखीं चंद्रिका और कृतिका

हाल में मेकर्स द्वारा शो का रीसेंट प्रोमो जियो सिनेमा के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि, विशाल ने खाना बनाया है और बाकी घरवालों को वह खाना काफी ज्यादा पसंद आया है। लेकिन, केवल चंद्रिका दीक्षित और कृतिका मलिक को विशाल द्वारा बनाए गए छोले पसंद नहीं आए। जिससे वह उसमें कमी निकालती दिखीं। यही नहीं दोनों की इस हरकत से यह साफ हो रहा है कि, चंद्रिका और कृतिका इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे से नाराज हैं और मौका मिलने पर उन्हें टारगेट कर रही हैं।

पहले भी विशाल को नीचा दिखाती दिखीं दोनों

यहीं आपको बता दें, यह कोई पहली बार नहीं है जो, चंद्रिका और कृतिका इन्फ्लुएंसर विशाल को टारगेट कर रही हैं, ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। जब से घर में थप्पड़ कांड हुआ है चंद्रिका और कृतिका इन्फ्लुएंसर विशाल को खरी खोटी सुनाती दिख रही हैं। जैसा कि नॉमिनेशन टास्क के दौरान भी देखा गया था, जहां चंद्रिका एंड कृतिका मिलकर विशाल पर इल्जाम लगाती और उन्हें नीचा दिखाती नजर आईं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026