---Advertisement---

Animal में बॉबी ने आईकॉनिक पोज को किया कॉपी! इब्राहिम संग फोटो शेयर कर ओरी ने खोल दी पोल

Animal: बॉबी देओल के आईकॉनिक पोज को कहां से कॉपी किया गया। इस बात का खुलासा ओरी ने किया है। दरअसल एक मजेदार पोस्ट शेयर कर उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद वह चर्चा में हैं। आइए जानते हैं आखिर इस पोस्ट का क्या है इब्राहिम अली खान से कनेक्शन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 5, 2023 12:00 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 15, 2023 11:41 पूर्वाह्न

Animal
Follow Us
---Advertisement---

Animal: बॉबी देओल और रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल‘ बॉक्स ऑफिस पर लगातार तबाही मचा रही है। यह बात सच है कि कमाई के मामले में फिल्म कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर रही है। इस सबके बीच फिल्म में बॉबी देओल अपने किरदार में छा गए हैं। दरअसल वह ‘एनिमल’ में विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं जो रणबीर कपूर के चचेरे भाई होते हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और निश्चित तौर पर खुमार फैंस पर इस कदर है जिसे शब्दों में बयां करना काफी नहीं है। क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अपने आईकॉनिक पोज को कहां से कॉपी किया जिसका खुलासा ओरी ने किया।

बॉबी के पोज में दिखे ओरी और इब्राहिम

दरअसल बॉलीवुड के चहेते और पैपराजी के पसंदीदा ओरी ने सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ इस बात का खुलासा कर दिया कि बॉबी देओल का आईकॉनिक पोज कहां से कॉपी किया गया था। दरअसल ओरी ने एक मीम शेयर कर कुछ ऐसा लिखा है जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जी हां यह एक मीम ही है जिसमें ओरी इब्राहिम अली खान के साथ पोज़ दे रहे हैं और उनका पोज बॉबी देओल के आईकॉनिक पोज से काफी मिलता-जुलता है।

ओरी ने फोटो शेयर कर कहीं ये बात

इस पोस्ट को शेयर करते हुए ओरी ने कैप्शन में लिखा, “केवल हम ही जानते हैं कि वह यानी बॉबी देओल क्या जानता है और वह उसका चेहरा है जब उसे पता चलता है कि वह जानता है जो हम जानते हैं।” ओरी का यह पोस्ट उन्हीं की तरह काफी कन्ज्यूरिंग है। दरअसल ओरी ने एक कोलाज शेयर किया जिसमें बॉबी देओल अपने आईकॉनिक पोज यानी मुंह पर उंगली रखे हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ फोटो में इब्राहिम अली खान और ओरी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल उनकी यह फोटो काफी पुरानी है लेकिन अब यह चर्चा में है। हालांकि ओरी ने सिर्फ यह मजाक में कहा है।

जल्द बॉलीवुड में धमाका करेंगे इब्राहिम

अगर इब्राहिम अली खान की बात करें तो वह पलक तिवारी संग डेटिंग को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ वह बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इब्राहिम एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सरजमीं’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। वहीं उनकी पाइपलाइन में ‘दिलेर’ फिल्म भी है। दूसरी तरफ ओरी सोशल मीडिया सेंसेशन है और अभी हाल ही में बिग बॉस 17 में बतौर गेस्ट नजर आए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026