---Advertisement---

Animal: न्यू पोस्टर में फुल एक्शन और टशन दिखाते नजर आए रणबीर कपूर, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार Teaser

Animal: 'एनिमल' की रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में मेकर्स फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए एक बार फिर उन्हें खास ट्रीट देते हुए नजर आए। दरअसल फिल्म से एक और पोस्टर को जारी करते हुए मेकर्स ने टीजर रिलीज की जानकारी दी है जिसे जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट एक बार फिर टॉप पर है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2023 3:29 अपराह्न

animal
Follow Us
---Advertisement---

Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर फिलहाल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल‘ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म पहले ‘ग़दर 2’ के साथ सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार थी लेकिन अब पोस्ट प्रोडक्शन में देरी की वजह से एनिमल पोस्टपोन हो गई है। वैसे फिल्म को नई रिलीज तारीख भी मिल गई है और इसकी घोषणा भी कर दी गई है। यह फिल्म 1 दिसंबर को देशभर में हिंदी, तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर लोगों के बीच एक्साइटमेंट बरकरार है और इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टीजर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह खबर वाकई काफी खास है।

इस दिन जारी किया जाएगा टीजर

कहा जा रहा है की फिल्म का टीजर 28 सितंबर की सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। वहीं नई पोस्ट की बात करें तो ब्लू सूट बूट के साथ बड़े लंबे बालों और दाढ़ी में रणबीर कपूर सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को गॉगल्स से कंप्लीट किया है और इस पोस्ट को देखने के बाद लोग काफी एक्साइटेड हैं। कहने में दोराय नहीं है कि रणबीर कपूर अपने इस एक और लुक से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं।

पोस्टर को देख फैंस एक्साइटमेंट

जहां तक इस फिल्म की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल जैसे सितारे फूल टशन में नजर आने वाले हैं। जी हां, रणबीर कपूर इसमें एक्शन मोड में नजर आएंगे और उन्हें उनके किरदार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। जहां तक ‘एनिमल’ के लुक की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर खून से लतपथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर को देखने के बाद लोग काफी एक्साइटेड हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एक्शन फिल्म से रणबीर कपूर क्या धमाल मचाते हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है और इसे मेकर्स कई भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Kunickaa Sadanand

फ़रवरी 11, 2026

फ़रवरी 11, 2026

Jasmine Sandlas

फ़रवरी 11, 2026

Subedaar Teaser

फ़रवरी 11, 2026