---Advertisement---

Subedaar Teaser:पत्रकारिता को धार देने के बाद सौरभ द्विवेदी ने बॉलीवुड में गढ़े किरदार, छा गए ‘सूबेदार’ अनिल कपूर के डायलॉग्स

Subedaar Teaser: 'द लल्लनटॉप' के पूर्व पत्रकार की पहली फिल्म बतौर राइटर 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर आ रही है। उन्होंने अनिल कपूर की फिल्म सूबेदार के डायलॉग्स लिखे हैं। टीजर जैसे ही आया सौरभ के दिल और दिमाग को हिला देने वाले डायलॉग छा गए।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 11, 2026 4:32 अपराह्न

Subedaar Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Subedaar Teaser:  साल की शुरुआत में जब सौरभ द्विवेदी ने ‘ द लल्लनटॉप’ यूट्यूब चैनल को छोड़ा तो काफी लोगों को लगा था कि, अब ये ईमानदार पत्रकार क्या करने जा रहा है? लोगों के अंदर बेचैनी भरे तमाम सारे सवाल थे। लेकिन 11 फरवरी को उनके हर सवाल का जवाब मिल गया है। दरअसल, अनिल कपूर की फिल्म  ‘सूबेदार’ का टीजर आ गया है। इसमें वो एक फौजी की भूमिका में हैं। उनके डायलॉग्स सीधे दिल को छू रहे हैं। ठेठ दिहाती भाषा से जहन में उतरने वाले ये डायलॉग्स खुद मशहूर पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने लिखे हैं।

Subedaar Teaser में छा गए अनिल कपूर

अनिल कपूर की सूबेदार मूवी 5 मार्च 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। सूबेदार के टीजर में अनिल कपूर एक्शन कर रहे हैं। 69 साल की उम्र में जो उनके तेवर हैं वो हैरतअंगेज हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saurabh Dwivedi (@saurabhtop)

इस मूवी में अनिल कपूर सूबेदार अर्जुन सिंह मौर्य नाम के एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी की भूमिका में हैं। जो कि, अपने घर परिवार को गुंडों से बचाते दिखे हैं। इस मूवी में राधिका मदान, फैसल मलिक, सौरभ शुक्ला, विक्रम प्रताप जैसे कलाकर हैं। मूवी का निर्देशन सुरेश त्रिवेनी ने किया है।

पत्रकार सौरभ द्विवेदी के डायलॉग्स ने फूंक दी ‘सूबेदार’ में जान

बॉलीवुड फिल्म सूबेदार का टीजर पत्रकार और एंकर सौरभ द्विवेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “सूबेदार. कतई देसी फ़िल्म.
इसके डायलॉग लिखे. सीखने को मिला. मज़ा आया. आप भी देखें. पसंद आए तो साझा करें.
बुंदेलखंड ज़िंदाबाद।”  पत्रकार को बॉलीवुड में इतनी तगड़ी एंट्री करता देख सोशल मीडिया यूजर्स खुश हो गए हैं। वो उनके टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026